Haryana News: रेवाड़ी में स्वतंत्रता दिवस पर उत्कृष्ट कार्य करने वालों को मिला सम्मान

On: August 15, 2025 2:35 PM
Follow Us:
स्वतंत्रता दिवस पर विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को मिला सम्मान

Haryana News:   79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय Rewari  स्थित नई अनाज मंडी परिसर में आयोजित भव्य समारोह में हरियाणा के उद्योग एवं वन मंत्री राव नरबीर सिंह ने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों को सम्मानित किया। इस दौरान प्रशासनिक सेवाओं, शिक्षा, खेल, सामाजिक कार्य और पुलिस विभाग से जुड़े 100 से अधिक व्यक्तियों को प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिन्ह प्रदान किए गए।

स्वतंत्रता दिवस पर विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को मिला सम्मान
स्वतंत्रता दिवस पर विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को मिला सम्मान

सम्मान पाने वालों में जिला कोषाधिकारी विभाग के शक्ति सिंह, खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के नरवीर, सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के चन्द्रेश कुमार, कृषि विभाग के दीपक कुमार, शिक्षा विभाग से सरिता देवी, जसिका, विष्णु कुमार, नेहा, संध्या सहित कई शिक्षक और छात्र, डीएचबीवीएन के पी.के. चौहान, राजस्व विभाग के राजकुमार, जिला अग्निशमन विभाग के योगेश कुमार, लोक निर्माण विभाग के अनिल कुमार, नगर परिषद के सुधीर व अजीत, बाल संरक्षण व चाइल्ड वेलफेयर कमेटी के अधिकारी, बीडीपीओ धारूहेड़ा के संदीप कुमार, खेल विभाग से ईशा यादव, सचिन, यशराज, ध्रुव त्यागी समेत कई खिलाड़ी शामिल रहे।

15 08 2025 Rewari Anaj Mandi 6

समारोह में मार्च पास्ट प्रतियोगिता भी आयोजित हुई, जिसमें प्रथम स्थान महिला पुलिस, द्वितीय स्थान एनसीसी सैनिक स्कूल और तृतीय स्थान स्काउट जेएनवी नैचाना को मिला। उद्योग मंत्री ने विजेता टुकड़ियों को भी सम्मानित किया और सभी को देशभक्ति की भावना और उत्कृष्ट कार्य के लिए बधाई दी।

15 08 2025 Rewari Anaj Mandi 7

समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रमों में दिखाई दी राष्ट्रीय एकता :
जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में विभिन्न विद्यालयों के प्रतिभागी विद्यार्थियों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गई। समारोह में बैंड की धुन पर पीटी-डंबल शो का प्रदर्शन किया गया। समारोह में विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों में देश के विभिन्न राज्यों की लोक संस्कृति से रूबरू कराया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में होली चाइल्ड स्कूल, राजकीय प्राथमिक पाठशाला कालाका, वीआईपी स्कूल, सनग्लो इंटरनेशनल स्कूल, यूरो इंटरनेशनल स्कूल सहित पीएम श्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रेवाड़ी के विद्यार्थियों द्वारा देशभक्ति से सराबोर सांस्कृतिक कार्यक्रमों की बेहतरीन प्रस्तुति दी।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now