Haryana News: हरियाणा में बिजली व्यवस्था को लेकर वायरल हुई ये खबर, विभाग ने आकर बताई सच्चाई

On: May 26, 2025 8:53 AM
Follow Us:
_haryana

 Haryana News: प्रदेश में तेज हवाओं और बारिश से शनिवार को कई जगह नुकसान की सूचना है। बिजली विभाग आमजन को सुचारू बिजली सप्लाई देने के लिए कृतसंकल्प है। ठोस रणनीति और विभाग की तत्परता से जहां भी फाल्ट की सूचना मिली, उसे सूचना मिलते ही दुरुस्त कर दिया गया, ताकि आमजन को कोई दिक्कत ना हो।

सोशल मीडिया पर 132 केवी सेका-नांगल चौधरी लाइन को नुकसान होने की भ्रामक सूचना के संबंध में विभाग का कहना है कि इस बारे भ्रामक प्रचार किया जा रहा है कि 132 केवी लाइन ताश के पत्तों की तरह ढह गई। जबकि केवल एक टावर को नुकसान होने की सूचना है। उस एरिया में बिजली सप्लाई सुचारू है। हालांकि टावर क्षतिग्रस्त के संबंध में निगम द्वारा इसके कारणों की पड़ताल की जा रही है।

प्रवक्ता ने कहा कि वायरल की जा रही जानकारी में दावा किया जा रहा है कि लाइन पर कार्य चल रहा है, जबकि ऐसा नहीं है, यह नई लाइन नहीं है। इसे वर्ष 2023 में चार्ज किया जा चुका है।

लाइन पर कुल 73 टावर हैं, जिनमें से यह एक टावर क्षतिग्रस्त हुआ है। यह एक डीडीप्लस15 टावर है जिसकी ऊँचाई 47.715 मीटर है। क्षेत्र में तेज़ गति की आंधी चली थी और कभी-कभी अत्यधिक तेज़ हवाओं में टावर गिर जाते हैं। विभाग द्वारा तत्काल इस पर कार्रवाई कर बिजली सप्लाई को बहाल किया गया ताकि इलाके के लोगों को किसी प्रकार की कोई कठिनाई न आए।

Best24News

सुनील कुमार पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 8 साल से सक्रिय है। इन्होंने दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरीभूमि व अमर उजाला में बतौर संवाददाता काम किया है। अब बेस्ट 24 न्यूम में बतौर फाउंडर कार्यरत हूं

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now