डेढ करोड से चमकेंगे ह​रियाणा के ये छह स्टेडियम, खिलाडियों के लिए Good News

On: March 7, 2026 8:36 PM
Follow Us:
stadiums

ह​रियाणा: हरियाणा के अति पिछड़े जिलों में शुमार नूंह से खिलाड़ियों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। लोक निर्माण विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि सभी 6 स्टेडियमों के जीर्णोद्धार के लिए एस्टीमेट बनाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है. सरकार की ओर से बजट राशि जारी हो चुकी है।

जानिए किन स्टेडियम का होगा जीर्णोद्धार
बता दें कि हरियाणा के पिनगवां, नगीना, फिरोजपुर झिरका के नवाब शमशुद्दीन खेल स्टेडियम, कामेडा गांव के खेल स्टेडियम, तावड़ू के कोटला खंडेलवा और झामूवास के खेल स्टेडियम के जीर्णोद्धार की योजना तैयार की गई ह।

खेल विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि प्रदेश के सभी जिलों में खेल स्टेडियमों का निरीक्षण किया जा रहा है और जहां पर जो भी कमी है उसको पूरा करने के लिए एस्टीमेट तैयार किया जाएगा। इस योजना के तहत, दीवारों, फर्श और छत्तों की मरम्मत की जाएगी।

 

इतना बजट मंजूर: क्योंकि इन स्टेडियम की खस्ताहाल स्थिति से जूझ रहे 6 राजीव गांधी खेल स्टेडियम की अब तस्वीर बदलने जा रही है। हरियाणा सरकार इन खेल स्टेडियमों का कायाकल्प करने पर लगभग 1.50 करोड़ रुपए खर्च करेगी। इस बजट राशि से इन खेल स्टेडियमों की मरम्मत का बुनियादी ढांचा मजबूत किया जाएगा ताकि खिलाड़ियों के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now