Mausam Update: इन राज्यों मे होगी भारी बारिश, देखें मौसम पूर्वानुमान

On: June 26, 2025 1:09 PM
Follow Us:
There will be heavy rain in these states, see weather forecast

Mausam Update: आखिरकार कई दिनों के बाद WD महाराज ने दर्शन दे दिए हैं जिससे पाकिस्तान की तरफ से बादल भारत में दाखिल हो रहे हैं। लेकिन इन बादलों का असर भी सिर्फ सीमित इलाकों तक होगा।

आज इन बादलों से पश्चिमी पंजाब, उत्तर राजस्थान, और पश्चिमी राजस्थान में कई जगह हल्की से मध्यम बारिश होगी, कुछ जगह भारी बारिश भी संभव है। बारिश का यह दौर कल भी इन इलाको में देखने को मिलेगा और आज से ज्यादा सक्रिय होगा।Mausam Update
वहीं पुर्वी पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में इस WD से बरसात की संभावना काफी कम है। क्योंकि ऊपरी स्तर पर हवाएं इन इलाकों में WD की बारिश के पक्ष में नहीं है। इन इलाको पर जितने भी बादल बनेंगे सब पूर्व से पश्चिम से जायेगे लेकिन जो बादल पाकिस्तान या पश्चिम पंजाब पर बनेंगे वो दक्षिण की तरफ बढ़ेंगे, जिससे सिर्फ पश्चिमी पंजाब और पश्चिमी राजस्थान के इलाके ही कवर होगे।
अगर बीच में स्थिति बदल जाती है तो सिर्फ पश्चिमी हरियाणा में ही कही कही तेज बौछारें पड़ सकती है बाकी संभावना भी कम ही है। Mausam Update
जब WD जाएगा और गुजरात पर बना CC कमजोर होगा, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश में ट्रफ वापिस से इस तरफ आएगी, उसके बाद ही बरसात इन इलाको में देखने को मिलेगी, इससे पहले हल्की बारिश या कही कही थोड़ी देर के लिए तेज बौछारो का प्रोगाम ही बनेगा। बड़े पैमाने पर भारी बारिश 28 जून से पहले नहीं है। Mausam Update

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now