Weather Alert: हरियाणा समेत इन राज्यों में होगी भारी बारिश , देखें मौसम पूर्वानुमान

On: June 20, 2025 2:20 PM
Follow Us:
There will be heavy rain in these states including Haryana, see weather forecast

Weather Alert: लगभग 20 दिन से अटके मानसून में 16 जून से बढ़ोतरी होना चालू हो गई और अब मानसून उत्तर भारत के मैदानी भागों की ओर अग्रसर है।

वर्तमान समय में मानसून की स्थिति:-

दक्षिण-पश्चिम मानसून आज 19 जून को बिहार के अधिकांश भागों तथा पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ और भागों की ओर आगे बढ़ा।
मानसून की उत्तरी सीमा 25.0°N/60°E, 25.0°N/65’E, 25.5°N/70’E, बाड़मेर, जोधपुर, जयपुर, ग्वालियर, खजुराहो, सोनभद्र, हलिया, 28.0°N/83.5°E और 30.5°N/81.5°E से होकर गुजर रही है।Weather Alert

अगले 2-3 दिनों के दौरान उत्तरी अरब सागर के शेष भागों, राजस्थान के कुछ और भागों, मध्य प्रदेश के शेष भागों, उत्तर प्रदेश के कुछ और भागों, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर, लद्दाख, गिलगित बाल्टिस्तान-मुजफ्फराबाद के कुछ भागों में दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियाँ अनुकूल हैं।

पंजाब और हरियाणा में भी अगले 2-3 दिनों के दौरान भागों में दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने के लिए भी परिस्थितियाँ अनुकूल होती जा रही हैं।Weather Alert

उधर पंजाब हरियाणा में कुछ दिनों से बिखरी हुई हल्की से भारी बारिश की गतिविधियां देखी जा रही थी। आज बरसात में कमी आई है लेकिन फिर भी आज छिटपुट जगहों पर हल्की से तेज बरसात देखने को मिली।

कल भी पंजाब और हरियाणा में कुछ जगहों पर बरसात की गतिविधियां देखने को मिल सकती है।

पंजाब और हरियाणा के हिस्सों में जल्द ही मानसून की एंट्री होने की संभावनाएं हैं। उसके बाद मैदानी भागों में मानसून की झमाझम बरसात का सिलसिला देखा जाएगा।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now