दिग्गज कंपनी का IPO खुलेगा इस दिन, अप्लाई करने से पहले जाने ये खास नियम

On: January 6, 2026 7:10 PM
Follow Us:
दिग्गज कंपनी का IPO खुलेगा इस दिन, अप्लाई करने से पहले जाने ये खास नियम

बिजनेस डेस्क, IPO: शेयर बाजार में निवेश की योजना बना रहे निवेशकों के लिए एक अहम खबर सामने आई है। सरकारी कंपनी भारत कोकिंग कोल लिमिटेड (Bharat Coking Coal Limited – BCCL) का आईपीओ जल्द ही बाजार में दस्तक देने जा रहा है। कंपनी से जुड़े आईपीओ का प्राइस बैंड, ओपनिंग डेट और अन्य अहम जानकारियां सामने आ चुकी हैं, जिससे निवेशकों के बीच इसे लेकर खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।

जानिए किस दिन खुलेगा: भारत कोकिंग कोल लिमिटेड का आईपीओ 9 जनवरी को खुलेगा और 13 जनवरी तक निवेश के लिए उपलब्ध रहेगा। यानी निवेशकों को चार दिनों का समय मिलेगा। इस आईपीओ का प्राइस बैंड 21 रुपये से 23 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है। कुल 1071 करोड़ रुपये के इस इश्यू को लेकर शेयर बाजार में पहले से ही चर्चाएं तेज हैं। यह एक सरकारी कंपनी का आईपीओ होने के कारण रिटेल निवेशकों के साथ-साथ बड़े संस्थागत निवेशकों की भी इस पर खास नजर बनी हुई है।

आवेदन के नियम: बता दे कि ग्रे मार्केट में भी भारत कोकिंग कोल के आईपीओ को लेकर अच्छा माहौल नजर आ रहा है। 5 जनवरी को इसका ग्रे मार्केट प्रीमियम 14 रुपये तक पहुंच गया था। इससे यह संकेत मिल रहा है कि लिस्टिंग के समय निवेशकों को बेहतर रिटर्न मिल सकता है। हालांकि ग्रे मार्केट के संकेत केवल अनुमान होते हैं और इन्हें निवेश का आधार नहीं माना जाना चाहिए। इस आईपीओ में निवेश करने के लिए न्यूनतम 600 शेयरों का एक लॉट रखा गया है, यानी निवेशकों को कम से कम एक लॉट के लिए आवेदन करना होगा।

कंपनी के कारोबार की बात करें तो भारत कोकिंग कोल लिमिटेड कोकिंग कोल, नॉन कोकिंग कोल, वॉश्ड कोल सहित कोयला उत्पादों के उत्पादन और आपूर्ति से जुड़ी हुई है। इसके प्रमुख ग्राहक स्टील, पावर और सीमेंट सेक्टर से जुड़े हुए हैं। घरेलू कोकिंग कोल उत्पादन में कंपनी की हिस्सेदारी करीब 58.5 प्रतिशत बताई जाती है, जिससे इसका बाजार में मजबूत स्थान माना जाता है। स्टील उद्योग के लिए कोकिंग कोल की अहम भूमिका को देखते हुए कंपनी का व्यवसाय रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण माना जाता है।

जोखिमों को समझना जरूरी: विशेषज्ञों का कहना है कि किसी भी आईपीओ में निवेश करने से पहले कंपनी की वित्तीय स्थिति, कारोबार मॉडल और जोखिमों को समझना जरूरी होता है। सरकारी कंपनी होने के बावजूद शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन होता है। इसलिए निवेशकों को सलाह दी जाती है कि वे निवेश से पहले बाजार के जानकारों से परामर्श अवश्य लें और अपनी जोखिम क्षमता के अनुसार ही फैसला करें।

डिस्क्लेमर: शेयर बाजार में निवेश जोखिमों के अधीन है। यह खबर केवल सूचना के उद्देश्य से है, निवेश से पहले स्वयं जांच-पड़ताल और विशेषज्ञ सलाह आवश्यक है।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now