हरियाणा-राजस्थान बॉर्डर पर तनाव, Bhiwadi प्रशासन ने तोड़ा रैंप, पुलिस की मौजूदगी में दोबारा निर्माण शुरू

On: December 10, 2025 10:19 PM
Follow Us:

Dharuhera News: हरियाणा-राजस्थान बॉर्डर पर महेश्वरी गांव के पास सोमवार को तनाव  Bhiwadi की स्थिति बन गई। जानकारी के अनुसार, भिवाड़ी से आ रहे काले पानी को रोकने के लिए महेश्वरी पंचायत की ओर से गांव के मेन गेट के पास मिट्टी डालकर रैंप बनाया जा रहा था। लेकिन भिवाड़ी प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर जेसीबी से रैंप को तोड़ दिया।Dharuhera News

इसकी जानकारी मिलते ही धारूहेड़ा पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और स्थिति को काबू में लिया। पुलिस बल की मौजूदगी में दोबारा से रैंप बनाने का काम शुरू कर दिया गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि भिवाड़ी से आने वाला दूषित पानी लंबे समय से महेश्वरी के लिए परेशानी बना हुआ है।Dharuhera News

 

इसी को लेकर ग्रामीणों ने 11 सितम्बर को उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा था और चेतावनी भी दी थी। इसके बाद रेवाड़ी प्रशासन ने महेश्वरी पंचायत को रैंप बनाने की अनुमति दी थी।Dharuhera News

गांव की जमीन का काले पानी से बचाने के लिए यह कदम उठाना जरूरी है। उन्होंने कहा कि पंचायत और ग्रामीण किसी भी हाल में काले पानी को गांव में घुसने नहीं देंगे। फिलहाल पुलिस बल मौके पर तैनात है और रैंप का निर्माण प्रशासन की देखरेख में जारी है।
मिनाक्षी देवी, सरपंच महेश्चरी

Harsh

हर्ष चौहान पिछले तीन साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। इस साइट के माध्यम से अपराध, मनोरंजन, राजनीति व देश विदेश की खबरे मेरे द्वारा प्रकाशित की जाती है। मै बतौर औथर कार्यरत हूं

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now