हरियाणा में शिक्षकों का ट्रांसफर ड्राइव शुरू, जानिए किन जिलों में सीटें खाली

On: February 15, 2026 8:44 PM
Follow Us:
Teacher-Madam

हरियाणा: हरियाणा में शिक्षकों के लिए जिला कैडर ट्रांसफर प्रक्रिया दोबारा शुरू हो गई है। नए शेड्यूल जारी होने के बाद शनिवार से ट्रांसफर ड्राइव को आगे बढ़ाया गया है। हालांकि मौलिक शिक्षा निदेशालय की ओर से जारी जिला और श्रेणीवार वैकेंसी स्टेटस रिपोर्ट ने कई शिक्षकों की चिंता बढ़ा दी है। रिपोर्ट के अनुसार अनेक जिलों में विभिन्न वर्गों के लिए कोई रिक्त पद उपलब्ध नहीं है, जिससे अपने गृह जिले में वापसी की उम्मीद लगाए बैठे जेबीटी, पीआरटी और मुख्य अध्यापकों को झटका लगा है।

इन जिलों में सीटे खाली: बता दे कि भिवानी, दादरी, हिसार, फतेहाबाद, कैथल, करनाल, कुरुक्षेत्र और सोनीपत जिलों में सामान्य वर्ग, अनुसूचित जाति और पिछड़ा वर्ग ए के लिए कोई सीट खाली नहीं है। सामान्य वर्ग में कुल 11 जिलों भिवानी, दादरी, फतेहाबाद, हिसार, जींद, कैथल, करनाल, कुरुक्षेत्र, पानीपत, रेवाड़ी और सोनीपत में रिक्तियां शून्य हैं।

इन जिलों सीटे खाली नहीं: बता दे कि अनुसूचित जाति वर्ग के लिए 13 जिलों में तथा पिछड़ा वर्ग ए के लिए 15 जिलों में कोई पद उपलब्ध नहीं बताया गया है। वहीं पिछड़ा वर्ग बी के लिए दादरी, हिसार, कुरुक्षेत्र, रेवाड़ी, झज्जर, महेंद्रगढ़, रोहतक, फरीदाबाद, गुरुग्राम, पलवल और नूंह में सीटें खाली नहीं हैं।

हरियाणा में शिक्षकों का ट्रांसफर ड्राइव हुआ शुरू: ट्रांसफर प्रक्रिया में प्राथमिकता का क्रम भी तय किया गया है। अंतर्जिला स्थानांतरण के इच्छुक शिक्षक एक से 21 तक जिलों का चयन कर सकते हैं। यदि चयनित जिलों में स्थान उपलब्ध नहीं होता तो संबंधित शिक्षक अपने वर्तमान जिले में ही कार्यरत रहेंगे। प्रक्रिया में सबसे पहले महिला और संरक्षित श्रेणी के शिक्षकों को श्रेणीवार प्राथमिकता दी जाएगी।

इसके बाद रिक्तियां होने पर पुरुष शिक्षकों को अवसर मिलेगा। यदि पद शेष रहते हैं तो अन्य श्रेणियों के शिक्षकों पर विचार किया जाएगा। टाई की स्थिति में आयु, महिला प्राथमिकता और नाम के अंग्रेजी वर्णक्रम के आधार पर निर्णय लिया जाएगा।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now