Surajkund Mela 2025: हरियाणावासियों के लिए जरूरी खबर आई है। फरीदाबाद के सूरजकुंड में इस बार फिर दीवाली मेले का आयोजन होने जा रहा है। हरियाणा पर्यटन निगम की ओर से यह मेला 2 से 7 अक्तूबर तक लगाया जाएगा।
जानकारी के मुताबिक, इस बार मेले की एंट्री टिकट की कीमत में भारी इजाफा किया गया है। साल 2023 में जहां टिकट मात्र 30 रुपये थी, वहीं इस बार एंट्री टिकट का रेट 100 रुपये रखा गया है।Surajkund Mela 2025
गौरतलब है कि 2023 में जब दीवाली मेला लगाया गया था, तब भी लोगों का उत्साह कुछ खास नहीं देखा गया था। कम टिकट दर होने के बावजूद भीड़ कम रही, जिसके कारण पिछले साल मेला आयोजित नहीं किया गया। अब इस बार टिकट की कीमत बढ़ाकर 100 रुपये कर दी गई है, जिससे यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या लोग फिर भी मेले में पहुँचते हैं या नहीं।
मिली जानकारी के अनुसार, मेले में इस बार करीब 500 कमर्शियल स्टॉल लगाए जाएंगे, जिनमें दीवाली से संबंधित सजावटी सामान, खिलौने, बर्तन, आभूषण आदि की बिक्री होगी। इसके अलावा, स्वादिष्ट व्यंजनों के स्टॉल और शाम को सांस्कृतिक कार्यक्रम मेले का खास आकर्षण रहेंगे। स्टॉल और एंट्री टिकट की ऑनलाइन बुकिंग भी शुरू कर दी गई है। इच्छुक लोग हरियाणा टूरिज्म की आधिकारिक वेबसाइट haryanatourism.gov.in पर जाकर टिकट और स्टॉल की बुकिंग कर सकते हैं।Surajkund Mela 2025

















