Summer Special Trains: बिहार में गर्मी की छुट्टियां शुरू होते ही लोगों की रेल यात्रा में भीड़भाड़ बढ़ गई है. टिकट मिलना मुश्किल हो गया है और स्टेशनों पर यात्री परेशान नजर आ रहे हैं. इस स्थिति को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है. यात्रियों की सुविधा के लिए बिहार से कई स्पेशल ट्रेनों का संचालन शुरू कर दिया गया है.
सहरसा से दिल्ली के लिए चलाई गई स्पेशल ट्रेन
रेलवे द्वारा जारी जानकारी के अनुसार 04062 सहरसा-नई दिल्ली स्पेशल ट्रेन चलाई जा रही है. वापसी में यह ट्रेन 04061 नई दिल्ली-सहरसा स्पेशल के रूप में चलेगी. यह ट्रेन यात्रियों को टिकट बुकिंग की समस्या से राहत दिला रही है.
दिल्ली से रक्सौल और शेखपुरा के लिए भी स्पेशल सेवा
इसके अलावा रेलवे ने 04026 दिल्ली जं.-रक्सौल स्पेशल और 04025 रक्सौल-दिल्ली जं. स्पेशल ट्रेनों की शुरुआत की है. साथ ही 04064 नई दिल्ली-शेखपुरा स्पेशल और 04063 शेखपुरा-नई दिल्ली स्पेशल ट्रेनों का संचालन भी किया जा रहा है. Summer Special Train
नई दिल्ली से पटना, दरभंगा और मुजफ्फरपुर के लिए खास इंतजाम
गर्मी की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने नई दिल्ली और पटना जंक्शन के बीच भी स्पेशल ट्रेन सेवा शुरू की है. इसके अंतर्गत 04088 नई दिल्ली-पटना स्पेशल और 04087 पटना-नई दिल्ली स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही हैं.
इसी तरह 04012 दिल्ली जं.-दरभंगा स्पेशल और वापसी में 04011 दरभंगा-दिल्ली जं. स्पेशल ट्रेनें भी उपलब्ध हैं. इसके अलावा 04018 आनंद विहार-मुजफ्फरपुर स्पेशल और 04017 मुजफ्फरपुर-आनंद विहार स्पेशल भी यात्रियों के लिए राहत लेकर आई हैं. Summer Special Train
कई और रूट्स पर चलेंगी विशेष ट्रेनें
रेलवे द्वारा बिहार के अन्य शहरों के लिए भी विशेष ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है, जिनमें शामिल हैं:
04098 सीतामढ़ी-आनंद विहार स्पेशल ट्रेन
04100 मुजफ्फरपुर-आनंद विहार स्पेशल ट्रेन
04096 आनंद विहार-सीतामढ़ी स्पेशल ट्रेन
04099 आनंद विहार-मुजफ्फरपुर स्पेशल ट्रेन
04095 जयनगर-आनंद विहार स्पेशल ट्रेन
यात्रियों को मिली राहत, टिकट की टेंशन खत्म
रेलवे के इस फैसले से यात्रियों को टिकट बुकिंग में काफी राहत मिली है. अब उन्हें लंबी प्रतीक्षा सूची और ट्रेन में जगह न मिलने जैसी समस्याओं से दो-चार नहीं होना पड़ रहा. रेल प्रशासन का यह कदम यात्रियों की सुविधा और ट्रैफिक प्रबंधन के लिहाज से काफी अहम और सराहनीय है. Summer Special Train

















