Suicide in Rewari: डूंगरवास में महिला ने फांसी लगाकर दी जान

On: August 13, 2025 4:38 PM
Follow Us:
SUICIDE

Suicide in Rewari: गांव डूंगरवास में बुधवार दोपहर एक महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान गढी बोलनी की रहने वाली सीमा (47) पत्नी रमेश के रूप में हुई है। सीमा अपने पति के साथ डूंगरवास निवासी राम पुत्र लख्मीचंद के मकान में किराए पर रह रही थी।Suicide in Rewari

SUICIDE SEEMA

थाना धारूहेड़ा पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया कि पति-पत्नी के बीच लंबे समय से चल रहे आपसी विवाद के चलते महिला ने यह कदम उठाया। विवाद के चलते सीमा ने बुधवार को कमरे के पंखे से चुन्नी बांधकर अपनी जान दे दी।Suicide in Rewari

 

मृतका के एक बेटा और एक बेटी हैं। उसका पति रमेश धारूहेड़ा स्थित लुमैक्स कंपनी में कार्यरत है। थाना प्रभारी जगदीश ने बताया कि सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया है। मृतका के स्वजनों को सूचना दी है। शव को रेवाड़ी शव गृह में रखवा दिया गया है।Suicide in Rewari

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now