Rewari News: टीचर डे पर शिक्षको को खास अंदाज में दी विद्यार्थियों ने बधाई

On: September 6, 2025 7:44 AM
Follow Us:
धारूहेडा: हरिनगर स्कूल को अवार्ड देते हुए

धारूहेड़ा: राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय आकेडा में टीचर डे अब की बार खास अंदाज में मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत केक काटकर की गई उसके बाद छात्राओं ने अध्यापकों के सम्मान में “शुभ स्वागतम” गाकर स्वागत किया। इस मौके पर अध्यापक संघ के प्रधान महाबीर भी मौजूद रहे। डीपीसी राजेन्द्र शर्मा बताया कि शिक्षक हमारे जीवन में पथ-प्रदर्शक होते हैं।Rewari News

वे हमें सिर्फ पढ़ना-लिखना ही नहीं सिखाते बल्कि अच्छे अनुशासन, संस्कार और जीवन जीने की सही कला भी सिखाते हैं। महाबीर यादव ने शिक्षको को पेन के सेट स्मृति चिन्ह के रूप में देकर सम्मानित किया । इस मौके पर स्कूल की प्रिन्सिपल डॉक्टर सुविरा यादव, शिवराज सिंह अमीर सिंह, ललित कुमार आदि मौजूद रहे।

धारूहेडा: हरिनगर स्कूल को अवार्ड देते हुए
धारूहेडा: हरिनगर स्कूल को अवार्ड देते हुए

बच्चो को किया पुरस्कत: ह​रि नगर के राजकीय प्राथमिक पाठशाला में टीचर दिवस ग्रीटिंग कार्ड प्रतियोगिता आयोजित करवाई गई। बच्चों को पुरस्कृत किया। इस मोके पर संपर्क फाउंडेशन की ओर से स्कूल को सटार अवार्ड देकर सम्मानित किया गया। ग्रिटिंग कार्ड प्रतियोगिता में भाग लेने वालों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर मुख्याध्यापिका नितोश कुमारी, पूनम, संदीप, प्रवीण व ममता ठाकुर आदि मौजूद रहे।

Harsh

हर्ष चौहान पिछले तीन साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। इस साइट के माध्यम से अपराध, मनोरंजन, राजनीति व देश विदेश की खबरे मेरे द्वारा प्रकाशित की जाती है। मै बतौर औथर कार्यरत हूं

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now