धारूहेड़ा: हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के तत्वावधान में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, मसानी में छात्रों के साथ स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण को लेकर रैली का आयोजन किया गया। रैली को हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के सहायक पर्यावरण अभियंता अजय यादव ने रवाना किया।
रैली विद्यालय प्रांगण से प्रारंभ होकर रैली गांव के मुख्य मार्गों से होती हुई वापस स्कूल पहुंची।अजय यादव ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि हमें जल की प्रत्येक बूंद को बचाना चाहिए और प्रदूषण रहित वातावरण बनाए रखने के लिए पेड़-पौधों की संख्या बढ़ानी होगी।

उन्होंने बच्चों को पानी बर्बाद न करने, प्लास्टिक का उपयोग न करने और अपने घर व आस-पास सफाई रखने का संकल्प दिलाया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय में पर्यावरण संरक्षण पर भाषण प्रतियोगिता भी आयोजित की गई, जिसमें छात्रा शशी ने प्रथम, सरिता ने द्वितीय तथा कोमल और आयरन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
इस मौके पर पर्यावरण अभियंता दीपक, सुषमा शर्मा, मीनाक्षी चौधरी, पूनम यादव, ममता, उमेश, मुक्ता , अर्चना और तमन्ना सहित विद्यालय के अध्यापक व विद्यार्थी मौजूद रहे।

















