रेवाड़ी में शराबी का अजीब ड्रामा, 20 मिनट तक रहा लगा जाम

On: September 21, 2023 9:41 PM
Follow Us:

Best24News, Haryana: वाहनो के दबाव से रेवाड़ी (Rewar News) में अक्सर जाम लगा रहता है। लेकिन इस बार ऐसा जाम लगा कि पुलिस की भी नींद उड गई।

रेवाड़ी शहर में बुधवार आधी रात एक शराबी ने बीच सड़क खूब ड्रामा किया। करीब 20 मिनट तक शराबी सड़क के बीचों-बीच लेटा रहा, जिसकी वजह से ट्रैफिक भी बाधित हो गया और लंबा जाम लग गया।Rewari: खरखडा स्कूल में तीसरी कक्षा के बच्चे के साथ बेरहमी से मारपीट, मामला दर्ज

नही सुना होर्न: सड़क पर किसी शख्स को पड़ा देख कई वाहनों के ब्रेक लग गए। वाहन चालक हॉर्न बजाते रहे। तभी एक बाइक वहां से गुजर रहे दो लोगों ने उसे सड़क पर पड़ा देख उठने के लिए कहा तो उल्टा शराबी उन्हें ही गाली-गलौज करने लग गया।

पुलिस ने उठाया: जब काफी देर तक जाम लगा रहा तो मामला पुलिस तक पहुंचा। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शराबी को सड़क से खदेड़ा।

 

P Chauhan

मै पीके चौहान पिछले 6 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे अपडेट की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now