Rewari News: सीहा स्कूल में स्टेम विज्ञान मेला, वैज्ञानिकों ने दिखाई प्रतिभा

On: March 9, 2026 7:35 PM
Follow Us:
सीहा स्कूल में स्टेम विज्ञान मेला, वैज्ञानिकों ने दिखाई प्रतिभा

Rewari News: रेवाड़ी: जिले के गांव सीहा स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के डॉ सीवी रमन साइंस क्लब की देखरेख में स्टेम विज्ञान मेले का आयोजन किया गया, जिसमें छठी से आठवीं कक्षाओं के करीब दो दर्जन नन्हे वैज्ञानिकों ने अपनी प्रतिभा के जौहर दिखाए। खंड शिक्षा अधिकारी अशोक नांदल के मुख्य आतिथ्य में आयोजित इस विज्ञान मेले की अध्यक्षता क्लब के संरक्षक एवं विद्यालय के प्राचार्य सत्यवीर नाहड़िया ने की।

बीईओ श्री नांदल ने किया भौतिक निरीक्षण

उक्त जानकारी देते हुए क्लब की सचिव विज्ञान अध्यापिका रेखा कुमारी ने बताया कि विज्ञान, गणित, कला तथा इंजीनियरिंग की विभिन्न गतिविधियों को इस मेले में विद्यार्थियों द्वारा बेहद रोचक प्रारूप में प्रस्तुत किया गया। मुख्य अतिथि बीईओ श्री नांदल ने विद्यार्थियों की मौलिकता तथा नवाचारी रचनात्मकता को सराहते हुए उन्हें जीवन में वैज्ञानिक दृष्टिकोण अपनाने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर उन्होंने विद्यालय के विभिन्न प्रकल्पों का भौतिक निरीक्षण भी किया।Rewari News

मासिक प्रतिभा प्रोत्साहन कार्यक्रम की जानकारी दी

कार्यक्रम में प्राचार्य श्री नाहड़िया ने विद्यालय की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की तथा विद्यालय की सदन परंपरा, दैनिक प्रार्थना सभा, खेल नर्सरी, इको क्लब, मिड डे मील, साप्ताहिक बाल सभा, नये शैक्षणिक सत्र, प्रवेश उत्सव, पीटीएम, वार्षिक परीक्षाओं तथा मासिक प्रतिभा प्रोत्साहन कार्यक्रम की जानकारी दी।

ये रहे मौजूद: मेले के आयोजन में क्लब की अध्यक्ष अलका, सीमा,अनीता, नरेश कुमार, सतपाल सिंह, रवि कुमार, दिनेश कुमार,सोनू, प्रियंका, अंजू,शक्तिसिंह, अनिल, अजय ने विभिन्न प्रभार संभाले। क्लब के उपाध्यक्ष प्राध्यापक हरीश कुमार ने सभी का आभार जताया।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now