Sports News: भुवनेश्वर में हरियाणा की बेटियों का जलवा, 7 पदक जीतकर चमका राज्य का नाम

On: October 13, 2025 5:25 PM
Follow Us:
sports news

 

भुवनेश्वर (उड़ीसा): 40वीं राष्ट्रीय जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में हरियाणा की बेटियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 7 पदक अपने नाम किए। कलिंगा स्टेडियम में आयोजित इस प्रतियोगिता में एथलेटिक्स हरियाणा की खिलाड़ियों ने 2 स्वर्ण, 3 रजत और 2 कांस्य पदक जीतकर राज्य का मान बढ़ाया।Sports News

एथलेटिक्स हरियाणा के अध्यक्ष दिलबाग सिंह ने बताया कि इस प्रतियोगिता में हरियाणा के 145 एथलीटों का दल हिस्सा ले रहा है। महासचिव प्रदीप मलिक के अनुसार यह पांच दिवसीय आयोजन 10 से 14 अक्टूबर तक एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एएफआई) के तत्वावधान में भुवनेश्वर के कलिंगा स्टेडियम में आयोजित किया जा रहा है।Sports News

मीडिया प्रभारी सत्यवीर धनखड़ ने बताया कि 18 वर्ष आयु वर्ग में झज्जर की आरती ने 100 मीटर दौड़ में 11 सेकंड 95 माइक्रोसेकंड का समय लेकर स्वर्ण पदक जीता। इसी स्पर्धा में महाराष्ट्र की शौर्या अम्बुरे ने रजत और गुरुग्राम की परीशा मिश्रा ने 12.28 सेकंड का समय लेकर कांस्य पदक हासिल किया। वहीं फतेहाबाद की भव्या पिलानिया ने जेवलिन थ्रो में 53.51 मीटर की थ्रो के साथ स्वर्ण पदक जीता।

सोनीपत की अंशु धनखड़ ने शॉट पुट में 15.23 मीटर की थ्रो से रजत पदक प्राप्त किया, जबकि हिसार की रिद्धि ने 20 वर्ष वर्ग में डिस्कस थ्रो में 47.81 मीटर की दूरी फेंककर कांस्य पदक जीता। इसके अलावा फतेहाबाद की रितिका ने ट्रायथलान सी ग्रुप में 4455 अंकों के साथ रजत पदक हासिल किया, वहीं पानीपत की अनुष्का ने ट्रायथलान बी ग्रुप में 2768 अंकों के साथ रजत पदक जीता।

टीम मैनेजर के रूप में पुनित और रोहतास, जबकि कोच के रूप में जसवंत सिवाच और बीरबल ने खिलाड़ियों का मार्गदर्शन किया। एथलेटिक्स हरियाणा के सभी पदाधिकारियों ने पदक विजेता बेटियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Harsh

हर्ष चौहान पिछले तीन साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। इस साइट के माध्यम से अपराध, मनोरंजन, राजनीति व देश विदेश की खबरे मेरे द्वारा प्रकाशित की जाती है। मै बतौर औथर कार्यरत हूं

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now