Sports News: हरियाणा टीम ने जूनियर नेशनल बास्केटबॉल चैंपियनशिप में चंडीगढ़ को दी मात

On: September 3, 2025 8:24 PM
Follow Us:
Sports News: हरियाणा टीम ने जूनियर नेशनल बास्केटबॉल चैंपियनशिप में चंडीगढ़ को दी मात

लुधियाना: गुरु नानक इंडोर स्टेडियम में 2 से 9 सितंबर तक चल रही जूनियर नेशनल बास्केटबॉल चैंपियनशिप में हरियाणा टीम ने शानदार आगाज किया है। चैंपियनशिप के पहले मुकाबले में हरियाणा ने चंडीगढ़ की टीम को 76-65 अंकों से हराकर जीत अपने नाम की।Sports News

हरियाणा टीम में पानीपत से लेविस, अंकुश और अनिल शर्मा, फतेहाबाद से जयंंत, गुरुग्राम से वीर सिंह, करनाल से राहुल, रोहतक से अजय और चिराग, हिसार से सन्नी, सिरसा से अभिनव तथा फरीदाबाद से अकुल भारद्वाज शामिल हैं। खिलाड़ियों के दमदार खेल की बदौलत टीम ने शुरू से ही मुकाबले पर पकड़ बनाई रखी और निर्णायक क्षणों में सटीक शॉट्स से बढ़त सुनिश्चित की।Sports News

हरियाणा बास्केटबॉल संघ के अध्यक्ष अजय श्योराण, महासचिव श्रीपाल सिंह, कोषाध्यक्ष बिट्टू सैनी, मीडिया प्रभारी सत्यवीर धनखड़, टीम चीफ कोच विनय श्योराण, कोच विशाल तिवारी और मैनेजर कृष्ण कुमार ने खिलाड़ियों को जीत पर बधाई दी।Sports News

मीडिया प्रभारी नकुल धनखड़ ने जानकारी दी कि टीम का लक्ष्य टूर्नामेंट में बेहतर प्रदर्शन कर फाइनल तक पहुंचना है। खिलाड़ियों के पहले ही मुकाबले में जीत से उत्साह दोगुना हो गया है और टीम अब आगामी मैचों में भी दमदार खेल दिखाने को तैयार है।Sports News

Harsh

हर्ष चौहान पिछले तीन साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। इस साइट के माध्यम से अपराध, मनोरंजन, राजनीति व देश विदेश की खबरे मेरे द्वारा प्रकाशित की जाती है। मै बतौर औथर कार्यरत हूं

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now