Special Train: जन्माष्टमी पर श्रद्धालुओं के लिए रेलवे की सौगात, रेवाड़ी से खाटूश्याम के लिए चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

On: August 16, 2025 8:13 PM
Follow Us:
Khatu Shyam Special Train

Highlight

  • खाटूश्याम धाम जाने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए रेलवे का फैसला
  • 16 और 17 अगस्त को रेवाड़ी से दो स्पेशल ट्रेनों का संचालन
  • दिल्ली–रींगस व फुलेरा–रेवाड़ी रेलसेवा में यात्रियों के लिए विशेष ठहराव की सुविधा

Special Train : कृष्ण जन्माष्टमी उत्सव पर खाटूश्याम धाम जाने वाले श्रद्धालुओं को रेलवे की ओर से बड़ी सौगात दी गई है। यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए उत्तर पश्चिम रेलवे प्रशासन ने रेवाड़ी समेत आसपास के स्टेशनों से दो स्पेशल ट्रेनों के संचालन का ऐलान किया है। रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशि किरण ने बताया कि यात्रियों के लोड को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है।Special Train

गाड़ी संख्या 04415 दिल्ली–रींगस स्पेशल रेलसेवा 16 अगस्त को रात 8:40 बजे दिल्ली से रवाना होकर अगले दिन सुबह 4:30 बजे रींगस पहुंचेगी। वहीं गाड़ी संख्या 04416 रींगस–दिल्ली स्पेशल 16 और 17 अगस्त को सुबह 5:05 बजे रींगस से चलेगी और दोपहर 1:45 बजे दिल्ली पहुंचेगी। यह ट्रेन दिल्ली सराय, दिल्ली कैंट, गुरुग्राम, पटौदी रोड, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, लोहारू, चिड़ावा, झुंझुनूं, नवलगढ़ और सीकर स्टेशनों पर रुकेगी। इसमें कुल 16 कोच होंगे, जिनमें 7 साधारण श्रेणी, 7 द्वितीय शयनयान और 2 गार्ड डिब्बे शामिल हैं।

इसके अलावा गाड़ी संख्या 09703 फुलेरा–रेवाड़ी स्पेशल रेलसेवा 16 और 17 अगस्त को दोपहर 2:30 बजे फुलेरा से रवाना होकर शाम 7 बजे रेवाड़ी पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 09704 रेवाड़ी–फुलेरा स्पेशल इन्हीं तारीखों में रात 8:20 बजे रेवाड़ी से रवाना होकर 1:05 बजे फुलेरा पहुंचेगी। यह ट्रेन रेनवाल, रींगस, श्रीमाधोपुर, कांवट, नीम का थाना, मावंडा, डाबला, नारनौल और अटेली स्टेशनों पर ठहरेगी।Special Train

Harsh

हर्ष चौहान पिछले तीन साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। इस साइट के माध्यम से अपराध, मनोरंजन, राजनीति व देश विदेश की खबरे मेरे द्वारा प्रकाशित की जाती है। मै बतौर औथर कार्यरत हूं

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now