Haryana: बेटे ने किया प्रेम विवाह, पिता ने लगाई फांसी

On: March 20, 2023 7:57 AM
Follow Us:

हरियाणा: मां बाप नहीं चाहते ही उकनी औलाद मन मर्जी से शादी करें। अगर शादी कर भी तो कम से कम मां बाप को परेशान तो न करें। झज्जर जिले के डीघल बेरी मे एक ऐसा ही मामला आया है।Hero Electric ने लॉन्च किये 3 नए इलेक्ट्रिक स्कूटर, Ola Electric, Ather Energy और TVS iQube को झटका

जानिए क्या है मामला: पुलिस को दी शिकायत में मृतक की पत्नी संतोष ने बताया कि उसके लड़के ने करीब एक सप्ताह पहले एक लड़की से प्रेम विवाह किया था। इसकी जानकारी भी उन्हें नहीं थी। तीन दिन पहले लड़की के परिजन उनके यहां आए और उसके पति को धमकी देकर चले गए थे।

उनकी धमकी के दबाव के चलते रविवार को उनके पति ने खेत में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। लड़की के परिजनों के खिलाफ डीघल चौकी में शिकायत दर्ज करवाई गई है। पुलिस के अनुसार सुसाइड नोट भी​ मिला है जिसमें लड़की के परिजनों के दबाव में फंदा लगा रहा हूं, लिखा गया है।
Haryana: महज 10 रूपए में भेटभर खाना…इससे सस्ता क्या होगा

जान गंवाने वाले जयभगवान राजमिस्त्री का काम करते थे। राजमिस्त्री के आत्महत्या की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए झज्जर के नागरिक अस्पताल भिजवा दिया जहां से पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौप दिया गया है।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now