मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

Weather Alert: पहाडों मे बर्फमारी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर सहित 9 जिलो मे रेड अलर्टं

On: January 15, 2023 12:22 PM
Follow Us:

हरियाणा: पहाडो में हो रही बर्फबारी का असर अब मैदानी इलाको मे आने लगा है। हरियाण के 14 जिलों में शीतलहर की चेतावनी जारी की गई है। चंडीगढ़ मौसम विभाग ने इसको देखते हुए 9 जिलों में रेड अलर्ट घोषित किया है। साथ ही लोगों के लिए हेल्थ एडवाइजरी भी जारी की है।नितिन गडकरी को जेल में बंद कुख्यात गैंगस्टर ने दी थी धमकी, जानिए कौन है वो

हरियाणा मे रेड अलर्ट:हरियाणा के साउथ और साउथ ईस्ट के 9 जिलों में रेड अलर्ट मौसम विभाग ने घोषित किया है। इनमें महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, मेवात, रोहतक, सिरसा, हिसार और जींद शामिल हैं।COLD

मौसम विभाग का कहना है कि इन जिलों में शीतलहर, घना कोहरा और पाले की चेतावनी दी गई है। यह भी संभावना जताई है कि रात में यहां का न्यूनतम पारा 1 डिग्री से भी कम जा सकता है।

हरियाणा सरकार का बडा फैसला, कौशल रोजगार निगम में अब आश्रितों को मिलेगी सीधी नौकरी
कोहरे की चेतावनी: घने कोहरे के साथ ही शीतलहर की संभावनाओं को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इनमें अंबाला, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, गुरुग्राम, फरीदाबाद, सोनीपत, पानीपत, फतेहाबाद शामिल हैं। पंचकूला, यमुनानगर, पलवल, भिवानी और चरखी दादरी में येलो अलर्ट रहेगा।

बीमारी वाले रहे सावधान: फेफड़ों से ग्रसित बीमारी वाले लोगों को अधिक सावधानी बरतनी होगी। लापरवाही बरतने पर खांसी और सांस की तकलीफ बढ़ सकती है। अस्थमा ब्रोंकाइटिस से पीड़ित लोगों पर भी इसका प्रतिकूल असर पड़ सकता है।

घना कोहरा आंखों में जलन का कारण बनता है, इसलिए घने कोहरे में निकलने पर चश्मे आदि का प्रयोग जरूर करें। सावधानी मे ही बचाव है। चिकित्सको का कहना है ठंड में हदय गति रूकने की समस्या बढ रही है।

 

P Chauhan

हमारा मकसद देश की ताजा खबरों को जनता तक पहुंचाना है। मै पिछले 5 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे अपडेट की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now