Shani Shukra Yuti Rashifal: शनि-शुक्र संयुक्त प्रभाव 2026, जानें कौन सी राशि बनेगी सबसे भाग्यशाली

On: November 10, 2025 6:35 PM
Follow Us:
Shani Shukra Yuti Rashifal: शनि-शुक्र संयुक्त प्रभाव 2026, जानें कौन सी राशि बनेगी सबसे भाग्यशाली

Shani Shukra Yuti Rashifal: ज्योतिष शास्त्र में शनि और शुक्र दोनों ही ऐसे ग्रह माने जाते हैं जो सही स्थिति में आ जाएं तो व्यक्ति की किस्मत रातों रात बदल सकते हैं। जहां शनि कठिन परिश्रम का फल देते हैं वहीं शुक्र धन वैभव सौंदर्य और भौतिक सुखों का कारक माना जाता है। जब ये दोनों ग्रह एक ही स्थान पर आते हैं यानी युति बनाते हैं तो इसका असर बेहद शुभ माना जाता है। ज्योतिष गणना के अनुसार लगभग 30 साल बाद साल 2026 में मीन राशि में शनि और शुक्र की खास युति बनने जा रही है। इसका सीधा लाभ तीन राशियों को मिलने की संभावना है।

वृषभ राशि

वृषभ राशि वालों के लिए साल 2026 काफी भाग्यशाली रहेगा। शनि और शुक्र की युति आपकी आय में बढ़ोतरी करेगी और नए स्रोत खुलेंगे। जो लोग व्यापार करते हैं उन्हें बड़ी डील मिलने का मौका बनेगा। नौकरीपेशा लोगों के लिए प्रमोशन के संकेत हैं। आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी और समाज में आपकी पहचान मजबूत होगी। खासकर मीडिया लेखन और संचार से जुड़े लोगों के लिए ये समय बहुत लाभदायक रहेगा।

मकर राशि

मकर राशि वालों के लिए भी यह समय बेहद शुभ संकेत लेकर आएगा। आपके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी और मन में सकारात्मकता आएगी। इस दौरान नई नौकरी मिलने की संभावना है। साथ ही वाहन घर या संपत्ति खरीदने के योग भी बन रहे हैं। लंबे समय से अधूरी इच्छाएं पूरी होने लगेंगी और जीवन में स्थिरता बढ़ेगी।

मीन राशि

मीन राशि के जातकों के लिए यह युति बेहद ही उन्नति देने वाली रहेगी। करियर में नए अवसर मिलेंगे और आपके काम की सराहना होगी। जो लोग नौकरी बदलने की सोच रहे हैं उन्हें अच्छा विकल्प मिलेगा। धन संपत्ति में बढ़ोतरी होगी और आत्मविश्वास पहले से ज्यादा मजबूत होगा।

Best24News

सुनील कुमार पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 8 साल से सक्रिय है। इन्होंने दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरीभूमि व अमर उजाला में बतौर संवाददाता काम किया है। अब बेस्ट 24 न्यूम में बतौर फाउंडर कार्यरत हूं

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now