Govt School Holidays: इन दिनों स्कूलों की छुट्टियां चल रही है। कई राज्यों में स्कूलों की छुट्टियां खत्म होने वाली है वहीं कई राज्यों में 30 जून तक स्कूलों की छुट्टियां रहेगी Govt School Holidays
इधर उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी व 44 डिग्री तापमान के चलते शासन ने कक्षा आठ तक के सभी विद्यालयों का ग्रीष्मावकाश बढ़ा दिया है। हालांकि यह ग्रीष्मावकाश की बढ़ोतरी सिर्फ छात्र-छात्राओं के लिए ही की गई है।Govt School Holidays
स्कूली बच्चों की छुट्टियां, टीचर्स आएंगे स्कूल
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने बताया कि शिक्षकों इस अवधि में 16 जून से समय से विद्यालय जाकर विद्यालयी अन्य कार्य निपटाने होंगे। हालांकि शासन स्तर से शिक्षकों ने भी सीएम तक गुहार लगानी शुरू कर दी है।
जिसमें शिक्षकों का कहना है कि एक ओर जहां सरकार गर्मी से बचाव के लिए एडवाइजरी जारी करके सुरक्षित रहने की बात कह रही है तो दूसरी ओर बिना विद्यालयों में पढ़ाई के स्कूल जाना व बैठने का निर्देश शिक्षकों की सेहत पर विपरीत प्रभाव डाल सकता है।Govt School Holidays
अब विद्यालय 16 जून से खुल रहे हैं, लेकिन बच्चों को आने की जरूरत नहीं होगी। बच्चों को एक जुलाई से विद्यालय जाना होगा। विद्यालय समय से खुलेंगे और शिक्षक समय से पहुंचकर अपने स्कूली अन्य काम निपटाएंगे। बीएसए संगीता सिंह ने बताया कि शासन के निर्देश आ गए हैं। शिक्षक समय से स्कूल में आवागमन पूरा करेंगे।

















