आयुष्मान कार्ड: केंद्र सरकार द्वारा आम जनता को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना चलाई जा रही है। इस योजना के तहत पात्र लाभार्थियों को हर साल 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज सरकारी और सूचीबद्ध निजी अस्पतालों में उपलब्ध कराया जाता है। योजना का लाभ देश के आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों को दिया जा रहा है, ताकि गंभीर बीमारी की स्थिति में इलाज के खर्च का बोझ परिवार पर न पड़े। Ayushman card
आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत पहले आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए लोगों को कॉमन सर्विस सेंटर यानी CSC केंद्र जाना पड़ता था, लेकिन अब सरकार ने प्रक्रिया को और सरल बना दिया है। वर्तमान में पात्र लाभार्थी घर बैठे ऑनलाइन माध्यम से आयुष्मान कार्ड बनवा सकते हैं। इससे ग्रामीण और दूरदराज के क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को भी बड़ी राहत मिली है और समय व पैसे की बचत हो रही है।
ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया (Online Process)
- सबसे पहले आयुष्मान भारत लाभार्थी पोर्टल पर जाएं.
- फिर अपना आधार कार्ड से लिंक मोबाइल नंबर दर्ज करें और कैप्चा कोड दर्ज करें.
- फिर OTP पर क्लिक करें और मोबाइल पर आए OTP को दर्ज करें.
- फिर अगले पेज पर अपना राज्य और जिला चुने.
- अब आधार कार्ड नंबर से अपनी योग्यता जांच करें. यहां आपको परिवार और आधार कार्ड का स्टेट्स दिखाई देगा.
- यदि कार्ड का स्टेटस Not Generated दिखाता है तो तुरंत अप्लाई करें.
- इसके बाद नाम, जन्म तारीख और परिवार से जुड़ी जानकारी साझा करें.
- इसके साथ ही, आधार कार्ड, राशन कार्ड व अन्य दस्तावेजों की कॉपी अपलोड करें.
- अंत में मोबाइल नंबर पर OTP आएगा, उसे भरे तथा अपनी पहचान सत्यापित करे और सब्मिट करें.
दस्तावेज जरूरी (Document )
- आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए आपको आधार कार्ड या राशन कार्ड होना चाहिए.
- आपके पास आय प्रमाण पत्र या श्रमिक पंजीकरण प्रमाण पत्र होना चाहिए
- इसके अतिरिक्त, आधार कार्ड से मोबाइल नंबर लिंक होना जरूरी है.

















