Robbery in Rewari: हाईवे पर शराब ठेकेदार से 6.50 लाख की लूट, एक दर्जन युवको ने वारदात को दिया अंजाम

On: October 15, 2024 9:43 AM
Follow Us:

Robbery in Rewari:  हरियाणा में रेवाड़ी जिले में बदमाशों का कहर बढता ही जा रहा है। सोमवार रात को कसौला चौक पर एक शराब ठेके पर लूट हो गई। बदमाश ठेकेदार के पास मारपीट करके 6.50 लाख रुपए नकदी लूटकर फरार हो गए। आरोपित तीन गाड़ियों में सवार होकर आए थे।

कसौला पुलिस ने गांव कसौला निवासी पवन गुर्जर शराब ठेकेदार तथा उसने शराब के शराब का एक ठेका कसौला चौक पर भी लिया हुआ है।

वह सोमवर रात को ठेके के पास बने कार्यालय में कैश और बिक्री की गई शराब के पर्चे एकत्रित करके मिलान करता है। रात को तीन कारो में सवार होकर करीब एक दर्जन ऑफिस में घुस गए। इससे पहले वह कुछ समझ पाता बदमाशो ने उस पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। इतन ही उसके पास से 6 लाख 50 हजार रुपए नकदी छीककर कारो से भाग गए।

LOOT 1
हमले में शराब ठेकेदार घायल

शोर सुनकर ठेके पर कार्यरत कर्मचारी वहां पहुंचे तथा पुलिस को सूचना दी। वारदात के बाद पुलिस ने घायल पवन को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है। पुलिस ने लूट सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। Robbery in Rewari

 

सीसीटीवी खंगाले: पुलिस ने बताय कि आरोपी पवन के साथ मारपीट कर 6.50 लाख रुपए लूटने का मामला दर्ज किया गया है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाला जा रहा है।

इंस्पेक्टर शिवदर्शन, कसौला थाना प्रभारी

 

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now