मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

Rewari: होटल पार्किंग में कार का शीशा तोड दो बैग चोरी-Best24News

On: March 28, 2025 5:45 PM
Follow Us:

Rewari: घर हो या होटल! वाहन कहीं भी सुरक्षित नहीं है। दिल्ली-जयपुर हाईवे स्थित एक होटल की पार्किंग में खड़ी कार का शीशा तोड़ कर चोर दो बैग चोरी कर ले गए। बैग में लैपटाप, घड़ी व अन्य सामान था। चोरी का पता लगने के बाद पीड़ित ने पुलिस को सूचना दी। एक बैग होटल के निकट ही खाली पड़ा मिला है।

 

पुलिस को दी शिकायत में गुरुग्राम के सेक्टर-48 निवासी रिषभ सिन्हा ने कहा कि वह 18 अप्रैल की शाम को अपने दोस्तों के साथ स्थित दिल्ली-जयपुर हाईवे पर कसौला चौक के निकट स्थित एक होटल पर खाना खाने के लिए आए थे। उन्होंने अपनी कार होटल की पार्किंग में खड़ी की हुई थी।

यह भी पढ़ें  Bhiwadi News: दानपात्र लूटने आए बदमाश ने तिजारा में पुजारी की पत्नी पर किया हथियार से हमला

खाना खाने के बाद जब वह वापस पार्किंग में पहुंचे तो कार की पिछली खिड़की का शीशा टूटा हुआ था और अंदर रखे दो बैग गायब थे। बैग में उनका लैपटाप, एप्पल के एयरपोड्स, एक हाथ घड़ी व अन्य सामान था।

उन्होंने कार का शीशा तोड़कर चोरी की सूचना होटल प्रबंधन को दी। कुछ देर बाद होटल का एक कर्मचारी चोरी हुआ बैग लेकर आया और बताया कि खाली बैग हाईवे पर सड़क किनारे पड़ा हुआ था। थाना पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।

Sunil Chauhan

मै पिछले दस साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। जल्दी से जल्दी देश की की ताजा खबरे को आम जनता तक पहुंचाने के साथ समस्याओं को उजाकर करना है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now