Haryana Crime: हरियाणा पुलिस को एक बडी सफलता मिली है। जिला रेवाड़ी के गोकलगढ़ गांव में एक शादी समारोह में फायरिंग (Firing in Rewari) कर दहशत फैलाने वाले तीन युवकों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों की पहचान गोकलगढ़ निवासी आदित्य उर्फ माया, तुषार कटारिया उर्फ तुषी और मनोज उर्फ गोलू के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के पास कब्जे से एक अवैध देसी पिस्टल और एक जिंदा कारतूस बरामद किया है।Haryana Crime
डीजे पर हुआ था विवाद: बता दे रेवाड़ी के गोकलगढ़ की केशव कुंज कॉलोनी निवासी सुशील कुमार ने पुलिस को शिकायत दर्ज कराई थी। आरोप लगाया था कि 27 नवंबर को उनकी बेटी की शादी में आदित्य उर्फ माया, तुषार उर्फ तुषी और मनोज आए थे। शादी समारोह से जाते समय तुषार ने वहां पर दहशत फैलाने के लिए फायरिंग कर दी। सुशील कुमार के बयान पर थाना रेवाड़ी में मामला दर्ज कर तीनों को गिरफ्तार कर लिया था।Haryana Crime
आरोपी आदित्य उर्फ माया के खिलाफ सदर, सिटी और मॉडल टाउन थानों में मारपीट और आर्म्स एक्ट के पांच मामले पहले से दर्ज हैं। इसी तरह, मनोज उर्फ गोलू के खिलाफ भी सदर थाना रेवाड़ी और झज्जर के माछरोली थाने में चोरी, हत्या और मारपीट के तीन मामले दर्ज हैं। आरोपी तुषार कटारिया उर्फ तुषी के खिलाफ भी सदर थाने में मारपीट का एक मामला दर्ज है।Haryana Crime
तुषार कटारिया उर्फ तुषी को लिया रिमाड पर: रेवाड़ी पुलिस ने तीनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया, जहां आदित्य उर्फ माया और मनोज उर्फ गोलू को न्यायिक हिरासत यानि जेल भेज दिया गया है। आरोपी तुषार कटारिया उर्फ तुषी को पूछताछ के लिए दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। क्योकि इसी की ओर से शादी में फायरिंग की गई थी।

















