रेवाड़ी से चंडीगढ़ का सफर महज 3 घंटे में : राव इंद्रजीत सिंह

VANDE BHAERT

रेवाड़ी: सुनील चौहान। : रेवाड़ी व आसपास के क्षेत्र के यात्रियों के लिए यह खबर एक खुशखबरी से कम नहीं हैं कि अब रेवाड़ी से चंडीगढ़ का सफर मात्र 3 घंटे में तय होगा। यह लाभ वंदे भारत के जरिए रेल यात्रियों को मिलेगा। अजमेर-दिल्ली वंदे भारत ट्रेन का विस्तार चंडीगढ़ तक मंजूर कर दिया गया है। ट्रेन की समय सारणी भी जल्द जारी कर दी जाएगी।मिट्टी के चूल्हे पर गन्ने के छिलको से बनेगा छठ मइया का प्रसाद

केंद्रीय राज्यमंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने बताया कि अजमेर-दिल्ली वंदे भारत ट्रेन का विस्तार चंडीगढ़ तक किए जाने का प्रस्ताव पिछले महीना रेलवे बोर्ड को भेजा गया था, जिसे मंजूर कर दिया गया है।

आसान होगा पहुचना: उन्होंने कहा रेवाडी से चंडीगढ पहुंचना अब आसान हो जाएगा। उन्होंने कहा कि इस ट्रेन के जरिए रेवाड़ी व गुरुग्राम के रेल यात्रियों का सीधा-जुड़ाव चंडीगढ़ से हो जाएगा और कम समय में चंडीगढ़ की दूरी तय हो सकेगी।

उन्होंने कहा कि रेल यात्रियों कीचंडीगढ़ से सीधा जुड़ाव की पुरानी मांग रही है। उनकी मांग वंदे भारत के जरिए पूरा करने के साथ अन्य ट्रेन ऑन का विस्तार भी चंडीगढ़ तक किए जाने की योजना पर विचार किया जा रहा है।Rewari: जोनावास में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर 18 को

 

उन्होंने कहा कि चंडीगढ़ नौकरी करने जाने वाले सरकारी कर्मचारी व चंडीगढ़ जाने वाले लोग इस ट्रेन के जरिए कम समय में पहुंचन सकेंगे।