मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

Rewari: SP गौरव राजपुरोहित ने सभांला कार्यकार, क्राइम कंट्रोल के लिए कड़े निर्देश

On: June 28, 2024 2:40 PM
Follow Us:

Rewari: सोनीपत से स्थानांतरित होकर आए एसपी गौरव राजपुरोहित ने शुक्रवार को रेवाडी बतोर एसपी कार्यभार संभाल लिया है। महिलाओं की सुरक्षा, बढ़ते साइबर अपराधो व नशे की रोकथाम उनकी पहली प्राथमिकता रहगी।

 

एसपी गौरव राजपुरोहित 2018 बैच के पुलिस अधिकारी हैं। वह दिल्ली आईआईटी से इलेक्ट्रिकल इंजीनियर से बीटेक हैं। उन्होंने डीसीपी ईस्ट सोनीपत के अलावा एएसपी असंध के तौर पर भी सेवाएं दी हैं।

कार्यभार संभालते ही उन्होंने डीएसपी हेडक्वार्टर पवन कुमार, डीएसपी ट्रैफिक आशीष चौधरी के साथ वार्ता की और जिले की सुरक्षा संबंधी जानकारी लेकर क्राइम कंट्रोल करने के लिए कड़े दिशा निर्देश दिए।POLICE

यह भी पढ़ें  Haryana crime: 20000 के इनामी बदमाश का रेवाडी में एनकाउंटर

जिला रेवाड़ी का कार्यभार संभालने के बाद पुलिस अधीक्षक गौरव राजपुरोहित पहली बार जिला के मीडियाकर्मियों से रूबरू हुए। इस दौरान उन्होंने मीडियाकर्मियों से रेवाड़ी जिले से संबंधित विभिन्न प्रकार की समस्याओं बारे भी जानकारी हासिल की और उनके समाधान के लिए हरसंभव प्रयास करते हुए जल्द ही रोडमैप तैयार करने की बात कही।

उन्होंने कहा कि जिले को अपराध मुक्त करने के लिये भरसक प्रयास किए जाएगे। महिलाओं की सुरक्षा, बढ़ते साइबर अपराधो व नशे की रोकथाम उनकी पहली प्राथमिकता रहगी। रेवाड़ी शहर की ट्रैफिक व्यवस्था को सुधारने और सडक़ दुर्घटनाओं को रोकने के लिए भी पुलिस प्रशासन की ओर से हरसंभव प्रयास किए जाएंगे।

यह भी पढ़ें  New Link Expressway: एनसीआर के इन गांवों की खरीदी जाएगी जमीन, बनेगा 74 किलोमीटर का नया एक्सप्रेसवे

01 जुलाई से लागू होने वाले तीन नए कानूनों को सफलता पूर्वक लागू करवाया जायगा। ताकि आमजन को किसी भी प्रकार की कोई कठिनाई ना हो, जिसके लिए सभी आवश्यक तैयारियां समय रहते रेवाड़ी पुलिस द्वारा पूर्ण कर ली गई है।

उन्होंने कहा कि पीड़ित फरियादों की प्राथमिकता के आधार पर सुनवाई कर उसे शीघ्र अति शीघ्र न्याय दिलवाया जाएगा।

किया स्वागत: एसपी गौरव राजपुरोहित, आईपीएस ने शुक्रवार को जिला रेवाड़ी का कार्यभार संभाल लिया है। रेवाड़ी पहुंचने पर डीएसपी हेडक्वार्टर पवन कुमार, डीएसपी ट्रैफिक आशीष चौधरी, सभी शाखा इंचार्जों ने बुक्के भेंट कर उनका स्वागत किया। आज सुबह लघु सचिवालय रेवाड़ी पहुंचने पर पुलिस सलामी के साथ उनका जोरदार स्वागत किया गया।

यह भी पढ़ें  Haryana: नाबालिग को नशीला पदार्थ खिलाकर देह व्यापार, मां बाप ही निकले सौदागर, गांव में मची खलबली

एसपी ने कहा कि समय समय पर आमजन के साथ बैठक कर उनका सहयोग लिया जाएगा और आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त लोगों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Sunil Chauhan

मै पिछले दस साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। जल्दी से जल्दी देश की की ताजा खबरे को आम जनता तक पहुंचाने के साथ समस्याओं को उजाकर करना है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now