Rewari News: धारूहेड़ा के शिव नगर में श्री श्याम मंदिर सखा परिवार ट्रस्ट की ओर से शिव महापुराण कथा का आयोजन किया जाएगा। प्रधान सुरेश शर्मा ने बताया कि 23 फरवरी सुबह करीब 9 बजे भव्य कलश यात्रा एवं निशान यात्रा निकाली जाएगी।
कथा श्याम मंदिर परिसर में 24 फरवरी से 03 मार्च तक दोपहर 2 बजे से शाम 6 बजे तक होगी।
इस मौके पर मुख्य अतिथि सैनी सभा धारूहेड़ा के प्रधान य़ुद्धबीर सैनी तथा ज्ञानी यादव, संगीता मित्तल, सरपंच एसोसिएशन धारूहेड़ा के प्रधान कार्तिक व भरत तोगड बतोर विश्ष्टि अतिथि आमंत्रित किया गया है। शिव महापुराण में कथा वाचक बाल कृष्ध महाराज पधार रहे है।

















