मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

Rewari Crime: जुआ खेलते डहीना में 7 काबू, 70 हजार नकदी बरामद

On: December 6, 2021 12:04 PM
Follow Us:

डहीना: डहीना पुलिस चौकी ने पैसे दाव पर लगाकर जुआ खेलने वालों के खिलाफ कार्यवाही करते हुए सात आरोपियों को गिरफ्तार करके उनके कब्जा से 70000/- रूपये बरामद किये है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान कंवाली निवासी रामपाल, कोसली निवासी कालूराम, सादतनगर निवासी परविंदर, टूमना निवासी राजकुमार, झज्जर जिले के खानपुर खुर्द निवासी जसवंत व सुरेंदर तथा दडोली निवासी रामबिलास के रूप में हुई है। रात गश्त के दौरान पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ व्यक्ति कंवाली गांव के खेत में बने एक कमरे में ताश के पत्तों पर पैसे दाव पर लगाकर जुआ खेल रहे हैं। मिली सूचना के आधार पर पुलिस की टीम बताई गई जगह पर पहुंची तो वहाँ कुछ लोग ताश के पत्तों पर पैसे दांव पर लगा कर जुआ खेलते हुए दिखाई दिये। पुलिस ने उन सभी को काबू करके उनका नाम-पता पूछा तो उन्होने अपना नाम रामपाल, कालूराम, परविंदर, राजकुमार, जसवंत, सुरेंद्र व रामविलास बताया। पुलिस द्वारा तलाशी लेने पर उनके कब्जा से कुल 70000/- रुपये व अन्य सामान बरामद हुए। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज करके आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

यह भी पढ़ें  Dharuhera: यूट्यूब से तांत्रिक विद्या सीख रही युवती झुलसी, जानिए फिर क्या हुआ ?

 

 

P Chauhan

हमारा मकसद देश की ताजा खबरों को जनता तक पहुंचाना है। मै पिछले 5 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे अपडेट की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now