रेवाडी: सुनील चौहान। थाना माडल टाऊन रेवाडी के अन्तर्गत स्थित चौकी सैक्टर 03 पुलिस ने एसी के पंखा (आऊट डोर यूनिट) चोरी करने के मामले मे कार्रवाई करते हुए एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान रेवाड़ी के कुतुबपुर निवासी सचिन उर्फ भूरिया के रुप मे हुई है। जांचकर्ता ने बतलाया की दादरी जिले के गाँव बालरोड निवासी सुधीर कुमार ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बतलाया कि मै विवो सर्विस सैन्टर रेवाडी नजदीक महाराणा प्रताप चौक मे नौकरी करता हूं। मैने 30 अक्तूबर को अपने सर्विस सेंटर के पीछे जाकर देखा तो वहां पर एसी का आउटडोर यूनिट नहीं मिला। पुलिस ने सुधीर की शिकायत पर चोरी का मामला दर्ज करके जांच शुरु कर दी थी। पुलिस ने जांच में त्वरित कार्यवाही करते हुए मामले में संलिप्त आरोपी समीर पुत्र रफीक निवासी तारापुर जिला बदांयु (यू.पी.) को गिरफतार करके उसके कब्जा से चोरी किया सामान पंखा (आउटडोर यूनिट) पहले ही बरामद कर लिया था। गुरुवार की शाम को पुलिस ने मामले में संलिप्त दूसरे आरोपी सचिन उर्फ भूरिया को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को अदालत में पेश करके न्यायिक हिरासत में भेजा गया।
P Chauhan
हमारा मकसद देश की ताजा खबरों को जनता तक पहुंचाना है। मै पिछले 5 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे अपडेट की जाती है।
















