मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

Rape News: नाबालिग को शराब पिलाकर दुष्कर्म करने वाला काबू

On: October 26, 2021 4:04 PM
Follow Us:

रेवाड़ी: सुनील चौहान। खोल थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी नाबालिग को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाने और शराब पिलाकर दुष्कर्म करने के आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपित सदर थाना क्षेत्र के एक गांव का रहने वाला है। पुलिस ने आरोपित से वारदात में प्रयुक्त टेंपो भी बरामद किया है। पुलिस ने बताया कि एक व्यक्ति ने अपनी शिकायत में कहा था कि 11 सितंबर को आरोपित युवक उनकी नाबालिग बेटी को बहला-फुसला कर अपने साथ ले गया। खोल थाना पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। जांच के बाद पुलिस ने नाबालिग को 12 सितंबर को बरामद कर लिया था, लेकिन आरोपित युवक फरार हो गया था। पुलिस ने नाबालिग का मेडिकल कराने के बाद अदालत में बयान दर्ज कराए थे। नाबालिग ने युवक पर शराब पिला कर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया था, जिसे बाद पुलिस ने आरोपित के खिलाफ पाक्सो एक्ट के तहत भी मामला दर्ज कर लिया था और नाबालिग को स्वजन को सौंप दिया था। इस वारदात में शामिल एक आरोपित को पुलिस ने उसी समय गिरफ्तार कर लिया था। दूसरे आरोपित को भी पुलिस ने सोमवार की शाम गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आरोपितों से वारदात में प्रयुक्त टेंपो भी बरामद कर चुकी है।

P Chauhan

हमारा मकसद देश की ताजा खबरों को जनता तक पहुंचाना है। मै पिछले 5 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे अपडेट की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now