मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

रेवाड़ी में राव इंंद्रजीत सिंह फहराएंगे ध्वज, जानिए बावल व कोसली में कौन

On: August 12, 2023 8:13 AM
Follow Us:

रेवाड़ी: जिला मुख्यालय रेवाड़ी पर मंगलवार 15 अगस्त को राव तुलाराम स्टेडियम में आयोजित होने वाले जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह बतौर मुख्य अतिथि राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे और परेड की सलामी लेंगे।Train: अहमदाबाद जाने वाली 4 ट्रेनों के समय में किया बदलाव, यहां देखें नया टाइम टेबल

 

उपमंडल बावल में आयोजित होने वाले उपमंडल स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में सोहना से विधायक संजय सिंह तथा उपमंडल कोसली में आयोजित होने वाले उपमंडल स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में बादशाहपुर से विधायक राकेश दौलताबाद बतौर मुख्य अतिथि राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे।

यह भी पढ़ें  Monsoon: तीन दिन लगातार फिर होगी झमाझम बारिश, मौसम विभाग ने दी अपडेट

ID Reharshal 4

स्टेडियम में की फाइनल रिहर्सल

सीटीएम ने बताया कि रविवार 13 अगस्त को रेवाड़ी, बावल व कोसली में स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर फाइनल रिहर्सल आयोजित की जाएगी। उन्होंने बताया कि राव तुलाराम स्टेडियम में आयोजित होने वाली रिहर्सल का अवलोकन डीसी मोहम्मद इमरान रजा करेंगे। वहीं बावल में एसडीएम बावल डाॅ. जितेंद्र सिंह व कोसली में एसडीएम की देखरेख में फाइनल रिहर्सल आयोजित की जाएगी।

 

बच्चो ने दी रंगारंगा प्रस्तुति

मेरी माटी-मेरा देश अभियान के तहत भारत की आजादी की 76वीं वर्षगांठ पर मंगलवार 15 अगस्त को रेवाड़ी, बावल व कोसली में स्वतंत्रता दिवस समारोह का भव्य आयोजन कर राष्ट्रध्वज फहराया जाएगा। आजादी के जश्न को देशभक्ति से ओतप्रोत व रंगारंग रूप देने के लिए प्रतिभागी विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रिहर्सल में जुटे हुए हैं।

यह भी पढ़ें  सावधान! Haryana मे एक अप्रैल से इन डिपोधारको का लाईसेंस होगें निरस्त

ID Reharshal 3

शुक्रवार को विद्यार्थियों ने डीईओ नसीब सिंह की देखरेख में प्रवक्ता डॉ. ज्योत्सना के निर्देशन में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का पूर्वाभ्यास करते हुए देशभक्ति के रंग में रंगे सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।

Harsh

मै पिछले पांच साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। इस साइट के माध्यम से अपराध, मनोरंजन, राजनीति व देश विदेश की खबरे मेरे द्वारा प्रकाशित की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now