मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

Rajasthan: भूपेंद्र यादव ने अलवर से चुनाव जीता, Bhiwadi में जश्न

On: June 4, 2024 6:55 PM
Follow Us:

Rajasthan: अलवर लोकसभा क्षेत्र से भाजपा के भूपेंद्र यादव चुनाव जीत गए हैं। उनकी गैर माैजूदगी में वन एवं पर्यावरण मंत्री संजय शर्मा ने प्रमाण पत्र हासिल किया। भूपेंद्र यादव की जीत के बाद भिवाड़ी समेत पूरे क्षेत्र में कार्यकर्ताओं ने खुशी मनाई और आतिशबाजी की।

भिवाड़ी में लोगों ने आतिशबाजी की और मंदिर में प्रसाद वितरण किया।

Cingress- Bjp  में सीधा मुकाबला था। लोकसभा आम चुनाव 2024 के अन्तर्गत अलवर संसदीय निर्वाचन क्षेत्र के कुल 20 लाख 59 हजार 888 मतदाताओं में से कुल 12 लाख 37 हजार 443 मदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। जिसमें 6 लाख 61 हजार 169 पुरूष मतदाता और 5 लाख 76 हजार 266 महिला मतदाता तथा 8 ट्रांसजेंडर मतदाता शामिल हैं।

यह भी पढ़ें  REET: परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए 4 स्पेशल ट्रेनों का संचालन

rajasthan result

जिला निर्वाचन अधिकारी अधिकारी आशीष गुप्ता ने बताया कि अलवर संसदीय निर्वाचन क्षेत्र में सम्पन्न हुए चुनाव में 60.07 प्रतिशत मतदान रहा जिसमें 60.98 प्रतिशत पुरूष मतदाताओं एवं 59.06 महिला मतदाताओं तथा 34.78 प्रतिशत ट्रांसजेन्डर मतदाताओं ने मतदान किया।

जानिए कैसे ऐसे होती है गिनती

सबसे पहले पोस्टल बैलेट की गिनती होती है। उसके बाद ईवीएम के वोट गिने जाते हैं। पोस्टल बैलेट में भी दो कैटेगरी से मतगणना होती है। पहले सेना, पैरामिलिट्री फोर्स के जवानों और ऑफिसर्स के वोट काउंट होते हैं। इसके बाद सेकेंड कैटेगरी में चुनाव ड्यूटी कर रहे कर्मचारियों, अधिकारियों और सुरक्षा कर्मियों के पोस्टल बैलट काउंट होते हैं। बाद में ओवरआल रिजल्ट तैयार किया जाता है।

यह भी पढ़ें  Rewari: विधायक चिरंजीव राव ने फीदेड़ी में किया हॉल का लोकार्पण

कार्यकर्ताओं ने बांटी मिठाई

भाजपा मंडल तिजारा में मंडल अध्यक्ष बने सिंह विधूड़ी के नेतृव में भूपेंद्र यादव के लोकसभा चुनाव में विजय होने पर श्री हनुमान बगीची में लडडू बांट कर और आतिशबाजी कर खुशी मनाई गई।

ALWAR

इस दौरान भाजपा कार्यकर्ता रामेश्वर सैनीं, कमल गुज्जर, एडवोकेट वीरेन्द्र सैनी, कपिल गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष युवा मोर्चा विवेक शर्मा, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष कवर सिंह, सोनू यादव, जैना जाट, कालू कसाना, सुधांशु, किसन लाल, बिसराम विधूड़ी, नरेश जांगिड़,सोनू सैनी, हिमांशु, राकेश कुमार, रविन्द्र जाटव, अनिल बंसल, बिशम्बर सैनी, कुनाल सुनारिया, दीपक लखेरा, मोहित, सोनू, साहिल मौजूद रहे।

Sunil Chauhan

मै पिछले दस साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। जल्दी से जल्दी देश की की ताजा खबरे को आम जनता तक पहुंचाने के साथ समस्याओं को उजाकर करना है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now