मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

IMD Alert: हरियाणा में गुलाबी ठंड शुरू, इन दिन होगी बारिश

On: October 5, 2023 6:49 PM
Follow Us:

हरियाणा: हरियाणा में अक्टूबर माह में मौसम बदलने लगा है। मानसून की विदाई के साथ ही अब गुलाबी ठंड का एहसास होने लगा है। मौसम विभाग ने फिर चेतावनी दी है कि तीन दिन बाद यानि 9 अक्टूबर को हरियाणा के 5 जिलों में बारिश की संभावना है।बिना तैयारी के ग्रेप लागू, हरियाणा के रेवाड़ी में फिर हवा हुई जहरीली

गिरने लगा तापमान

जैसे जैसे ही मौसम में उतार-चढ़ाव हो रहा है, उसी के साथ ही रात का तापमान गिरने लगा है। हालांकि दिन के समय तापमान सामान्य ही दिख रहा है। लेकिन सुबह शाम ठंड होने लगी है।कुछ जिलों में रात का तापमान 15 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। आने वाले दिनों में सुबह और रात के तापमान में और भी गिरावट होगी।

यह भी पढ़ें  Rewari: पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर हुआ कवि सम्मेलन
GULABI THAND
9 को बारिश की चेतावनी

मौसम विभाग के मुताबिक, बंगाल की खाड़ी में बनने वाले कम दबाव क्षेत्र से 8 अक्टूबर तक पड़ोसी राज्यों में अलग-अलग समय पर बारिश की संभावना है। लेकिन हरियाणा में इस सिस्टम का कोई ज्यादा असर नहीं होगा। तीन दिन मौसम पूरी तरह साफ रहेगा। 9 अक्टूबर को कुछ क्षेत्रों में बारिश होने की संभावना है।IGU Rewari में टैलेंट सर्च 9 से

सुबह शाम छाई ओस

मौसम में पिछले तीन दिन से ज्यादा बदलाव हो रहा हैं दिन मे धूम तो निकलती है, लेकिन सुबह शाम को मिठी ठंड होने लगी है। रात को कई बार तो पंखे भी बंद करने पड रहे है। मौसम का कहना है ​कि इस बार सर्द काफी ज्यादा होगी।

यह भी पढ़ें  Haryana: हरियाणा के इस शहर में ड्रोन से मिलेगी डिलीवरी, घर बैठे सैंकिडों मिलेगा सामान

P Chauhan

हमारा मकसद देश की ताजा खबरों को जनता तक पहुंचाना है। मै पिछले 5 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे अपडेट की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now