मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

Murder Revealed: प्रेमी ही निकाला हत्यारा, जानिए कैसे सुलझी ब्लाईड मर्डर महिला की मिस्ट्री

On: November 11, 2024 7:12 PM
Follow Us:

प्रेमी ने गला दबाकर की थी हत्या, बाद शव को हाईवे पर फैका था
Murder Revealed: रेवाड़ी पुलिस तीन साल पहले दिल्ली जयपुर हाईवे पर आसलवास के नजदीक महिला की हत्या कर फैंके गए शव की की गुत्थी को सुलझाते हुए मास्टर माईड आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान सेक्टर-40 गुरुग्राम निवासी निखिल अहलावत के रूप में हुई है।

बता दे हाईवे पर 20 जुलाई 2021 को गांव आसलवास के पास हत्या किया (Murder news rewari)  हुआ ​महिला शव पडा हुआ मिला था। सरपंच राजेश कुमार ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शव की शिनाख्त कराने के काफी प्रयास किए थे, परंतु शव की पहचान नहीं हो सकी थी। जिस पर पुलिस ने थाना कसौला में हत्या का मामला दर्ज करके जांच शुरू की थी। Murder in Haryana

यह भी पढ़ें  Murder in Haryana: रेवाड़ी में लग्न समारोह में युवक की हत्या, परिजनों ने लगाया जाम, मासूम के सिर से उठा पिता का साया

19 जून 2023 को हुई पहचान: 19 जून 2023 को शव की शिनाख्त दिल्ली सफदरजंग इन्क्लेव निवासी रिफात जहान के द्वारा की गई तो शव की पहचान गुरुग्राम सेक्टर 82 निवासी जेबा अहमद पुत्री जहीर अहमद रूप में हुई थी। जो रिफात जहान ने अपनी बहन जेबा अहमद की गुमशुदगी का मामला थाना सफदरजंग इन्क्लेव दिल्ली में 07 सितम्बर 2022 को दर्ज करवाया हुआ था।

murder
जांच में खुला राज: पुलिस अधीक्षक रेवाड़ी ने डीएसपी बावल की अगुवाई में एसआईटी का गठन किया था तथ प्रेमी को निखिल अहलावत को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में आरोपी ने हत्या करना स्वीकार किया। Murder in Haryana

यह भी पढ़ें  रेवाड़ी के विधायक चिरंजीव राव कल धारूहे़ड़ा में

आरोपी निखिल अहलावत ने बताया की वह और जेबा अहमद कई सालों से लिव इन में साथ रह रहे थे। जो मृतका जेबा अहमद उस पर शादी का दबाव बना रही थी, जबकि उसके परिजन शादी के लिए तैयार नहीं थे। Murder in Haryana

गला दबा कर की हत्या: वह उसे दिल्ली-जयपुर नेशनल हाइवे पर एक होटल में लेकर आया था। होटल में दोनों के बीच झगड़ा बढ़ने के बाद उसने गला दबाकर हत्या कर दी थी तथा शव को कपडे लेपट कर हाइवे फेंक कर फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी को पूछताछ के लिए एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। Murder Revealed

Sunil Chauhan

मै पिछले दस साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। जल्दी से जल्दी देश की की ताजा खबरे को आम जनता तक पहुंचाने के साथ समस्याओं को उजाकर करना है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now