मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

IGU Rewari: सोशल मीडिया व नाटक के माध्यम से मतदान के लिए जागरूक

On: May 18, 2024 6:50 PM
Follow Us:

IGU Rewari: इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय, मीरपुर की राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक स्वीप योजना के तहत गाँव-गाँव जाकर नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को मतदान के लिए जागरूक कर रहे है। इतना ही नहीं आइजीयू विश्वविद्यालय द्वारा गोद लिये गये सभी गावों में मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है

एनएसएस कार्यक्रम  ((IGU Rewari ) समन्वयक डॉ. करण सिंह ने बताया कि एनएसएस के स्वयंसेवक विभिन्न माध्यम से मतदाता जागरूकता के लिए कार्य कर रहे है, जिसके तहत एनएसएस द्वारा सोशल मीडिया पर भी विशेष अभियान चलाया जा रहा है, इंस्टाग्राम रील, यूट्यूब शोर्ट, फ़ेसबुक पोस्ट आदि के माध्यम से सोशल मीडिया पर युवा वर्ग को मतदान के लिए जागरूक किया जा रहा है

यह भी पढ़ें  Haryana News: जमीन खरीदना पडा महंगा, धारूहेड़ा में 1.27 करोड़ की ठगी

नाटक से मतदान के लिए किया प्रेरित: टीम गाँव में घर-घर जाकर और नुक्कड़ नाटक के माध्यम से भी सभी को मतदान के लिए जागरूक किया जा रहा है। सोशल मीडिया पर वीडियों व मेसेज भेजकर भी जागरूक किया जा रहा है।

IGU Rewari
IGU Rewari

एनएसएस स्वयंसेवक रविंदर, गोविन्द, रजत कुमार, नितिन राठी, कर्मबीर, मुस्कान कुमारी, मीना, अंशुल सहित अन्य स्वयंसेवक नाटक के माध्यम से सभी ग्रामीणों को 25 मई को मतदान ज़रूर करने के लिए शपथ दिलवाई।

कार्यक्रम अधिकारी सुशांत यादव ने जानकारी दी कि विश्वविद्यालय द्वारा गोद लिये गये सभी गावों में मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में मीरपुर, तुर्कियावास में दिनांक 10 मई, बुड़ाना, बुड़ानी में 12 मई और जाट, जाटीं में 14 मई को नुक्कड़ नाटक व शपथ ग्रहण का आयोजन किया जा चुका है

यह भी पढ़ें  National Highway No 11 से जडेगा Rewari AIIMS

आगे ततारपुर, फदनी, स्वराज माजरा, सुनारिया आदि में मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। इस अवसर पर  (NSS) एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. रीना हुड्डा, डॉ. अनीता यादव, डॉ. ललित कुमार, एनएसएस क्लर्क संदीप कुमार सहित अन्य स्वंयसेवक भी अभियान के दौरान उपस्थित रहे।

Sunil Chauhan

मै पिछले दस साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। जल्दी से जल्दी देश की की ताजा खबरे को आम जनता तक पहुंचाने के साथ समस्याओं को उजाकर करना है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now