मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

Haryana Political News: कैप्टन अजय यादव ने धारूहेड़ा में निकाली हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा

On: February 19, 2023 8:16 PM
Follow Us:

हरियाणा: भारत जोडो यात्रा के बाद अब कांग्रेस हरियाणा मे हर शहर में हाथ से हाथ जोडो यात्रा निकालेगी। जिला रेवाडी में पूर्व मंत्री कैप्टन अजय सिंह यादव ने धारूहेडा में कांग्रेस कार्यालय पर कार्यकर्ताओं की बैठक लेकर हाथ से हाथ जोडो यात्रा निकाली।Haryana News: विहिप ने सौपा ज्ञापन, बिना सबूत आरोप लगाना नहीं करेंंगे बर्दास्त

 

कैप्टन अजय सिंह यादव ने पत्रकारों से रूबरू होते हुए कहा हम सभी कांग्रेसजन राहुल गांधी के एकजुटता के संदेश एवं मोदी सरकार की विफलताओं को जन-जन तक पंहूचा रहे हैं।
इस दौरान सैंकडों की संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने धारूहेडा में हर दुकान पर जाकर भाजपा के खिलाफ चार्जशिट (पैंपलेट) बांटे।

यह भी पढ़ें  Haryana: हरियाणा के युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी, जल्द होगी इन पदों पर बड़ी भर्ती

आम भारतीय की कीमत पर अपने करीबी दोस्तों और चुनिंदा अरबपतियों को फायदा पहुंचाने की मोदी सरकार की नीतियों से पूरा देश, खासकर मध्यम वर्ग चिंतित है। केंद्र सरकार की गलत नीतियों से महंगाई लगातार बढती जा रही है।

इसका खामियाजा आमजन को भुगतना पड रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने कभी जनता से झूठे वायदे नहीं किए, जो वायदे किए सत्ता में आने के बाद पूरे किए। भाजपा सरकार जाति-धर्म के नाम पर आम जनता को गुमराह कर देश के मुख्य मुद्दों से ध्यान भटका रही हैं।

भाई-चारे, सौहार्द और देश को एक करने के लिए भारत जोड़ो यात्रा निकाली गई थी। इसी यात्रा के संदेश को आगे हर घर तक पहचाने के लिए हाथ से हाथ जोडो अभियान की शुरुआत की गई है।

यह भी पढ़ें  ट्रेन से कटा युवक, पहचान नहीं

कैप्टन अजय सिंह ने कहा भाजपा सरकार ने पिछले 8 वर्षों में कोई भी बडी योजना रेवाडी में नही दी। एम्स, मेडिकल कॉलेज, बस स्टैंड, धारूहेडा का दूषित पानी आज भी लोगों के जी का जंजाल बना हुआ है।

फुट ओवर ब्रिज निर्माण शुरू, रेवाडी में रूट किया गया डायवर्ट
लेकिन सरकार को जनता की तकलीफ से कोई सरोकार नही है। न कोई सीएचसी न कोई पीएचसी बनाई है, बनाना तो दूर की बात है मौजूदा भाजपा सरकार ने तो सरकारी स्कूल तक बंद कर दिए हैं।

यह भी पढ़ें  कोसली में धडल्ले से बिक रहा नशीला पदार्थ, डेढ किलों गांजा व 27 ग्राम चरस के साथ आरोपी काबू

यादव ने कहा आज के समय में हर वर्ग मौजूदा सरकार से तंग आ चुका है। कर्मचारी सडकों पर बैठे हैं, आज किसानों की दुर्दशा हो रही है, युवाओं को रोजगार नही मिल रहा है, मंहगाई से लोगों का जीना दुभर्र हो रहा है। आज हर कोई त्राही-त्राही कर रहा है और कांग्रेस पार्टी की तरफ आशा भरी नजरों से देख रहे हैं। आने वाले समय में देश व प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है।

Harsh

मै पिछले पांच साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। इस साइट के माध्यम से अपराध, मनोरंजन, राजनीति व देश विदेश की खबरे मेरे द्वारा प्रकाशित की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now