मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

Rewari Bar Association Elections: जानिए किस किस ने किया नामांकन

On: February 12, 2025 7:14 AM
Follow Us:

Rewari Bar Association Elections : रेवाड़ी बार एसोसिएशन के चुनाव के लिए आखिरी दिन पांच पदों के लिए 15 प्रत्याशियों ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किये। मंगलवार को चुनावों को लेकर मत पत्रों की चटनी का कार्य भी किया गया जिसमें सभी मत पत्रों को सही माना गया।Rewari Bar Association Elections

सबसे ज्यादा प्रधान पद के लिए पांच उम्मीदवारों ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए हैं। जबकि उप प्रधान पद तथा सचिव पद के लिए के लिए तीन-तीन प्रत्याशी तो कोषाध्यक्ष व सह सचिव पद के लिए दो-दो प्रत्याशियों ने अपने नामांकन दाखिल किए हैं। Rewari Bar Association Elections

बार चुनाव में मंगलवार को बार काउंसिल आफ इंडिया से अपना मताधिकार एवं बार सदस्यता रद्द होने के बाद उस पर रोक लगाकर पूर्व प्रधान शमशेर यादव ने भी प्रधानी पद के लिए अपनी दावेदारी ठोक दी है।

यह भी पढ़ें  कोसली गैंगरेप में सजा आज: दोपहर तक आएगा फैसला: नारनौल की कोर्ट ने नीशू फोगाट, मनीष और पंकज को ठहराया है दोषी

 

रेवाड़ी जिला बार एसोसिएशन का यह चुनाव कानूनी पेशे से जुड़े अधिवक्ताओं के बीच न केवल प्रतिष्ठा की लड़ाई है, बल्कि पेशेवर नेतृत्व और संगठनात्मक क्षमता की परीक्षा भी है। अब देखना दिलचस्प होगा कि कौन से उम्मीदवार अधिवक्ताओं का विश्वास जीतकर इस महत्वपूर्ण पदों पर काबिज होते हैं।

रेवाड़ी बार एसोसिएशन चुनाव: प्रधान पद के लिए पांच ने ठोकी ताल
रेवाड़ी बार एसोसिएशन चुनाव: प्रधान पद के लिए पांच ने ठोकी ताल

यहां उल्लेखनीय है कि पूर्व प्रधान शमशेर यादव की बार सदस्यता जिला बार एसोसिएशन ने निरस्त कर दी थी। जिसके खिलाफ बार कौंसिल पंजाब एवं हरियाणा ने भी अपने आदेश में सदस्यता निरस्ती पर मोहर लगा दी थी। Rewari Bar Association Elections

लेकिन बार काउंसिल आफ इंडिया के आदेश के अनुसार शमशेर यादव की सदस्यता निरस्त करने के आदेश पर रोक लगाते हुए उन्हें चुनाव में सक्रिय भागीदारी निभाने के आदेश दे दिए गए। इतना ही नहीं शमशेर यादव ने अपने दल बल के साथ अपना नामांकन किया।

यह भी पढ़ें  NEET Paper Leak में CBI को मिले अहम सुराग, जानिए किसने ट्रक से चुराए थे पेपर

जानिए किस पद के कौन कौन है कतार में

  • प्रधान : गजराज सिंह, हुकम चंद, शमशेर यादव, सुजान सिंह, विश्वामित्र यादव
  • उप प्रधान : सत्यपाल, सुमन यादव, विजय सिंह यादव
  • सचिव : मनोज कुमार, रमेश कुमार
  • सह सचिव : सुखराम
  • कोषाध्यक्ष : मोनू कुमार, सपना कुमारी चिराग शर्मा व रोहित यादव

निर्वाचन टीम के अधिकारियों ने नामांकन पत्र की छंटनी के बाद सभी नामांकन पत्रों को सही स्वीकार करते हुए अंतिम सूची जारी की। इसमें सभी पदों के लिए 15 प्रत्याशियों ने अपने नामांकन भरे हैं। Haryana

13 तक होगें नाकांन वापिस: बता दे कि नामांकन पत्र की छंटनी के बाद 13 फरवरी को सुबह 11 से 3 बजे तक नामांकन पत्र वापस लिए जा सकेंगे। नामांकन पत्र की वापसी के बाद 28 फरवरी 2025 को जिला बार एसोसिएशन कार्यालय में सुबह 8 से 4 बजे तक मतदान प्रक्रिया चलेगी।

यह भी पढ़ें  फरवरी 2025 में Hyundai cars पर आकर्षक छूट, जानिए किस मॉडल पर कितनी बचत

निर्वाचन टीम के चुनाव अधिकारी सतीश डागर, अश्विनी कुमार तिवारी, चरण सिंह, चंदन सिंह यादव, शमशेर सिंह यादव तथा नरेश कुमार यादव ने बताया कि बार एसोसिएशन के चुनाव में इस बार प्रधान पद के लिए पांच प्रत्याशी मैदान में डटे हैं। इस बार 1876 मतदाता पांच पद के लिए अपने प्रत्याशियों का चुनाव करेंगे।

 

बार काउंसिल ऑफ पंजाब एंड हरियाणा ने इस चुनाव को निष्पक्ष और पारदर्शी बनाए रखने के लिए कड़े दिशा-निर्देश जारी किए हैं। चुनाव प्रक्रिया के दौरान किसी भी चैंबर या कोर्ट परिसर की दीवारों पर पोस्टर, फ्लेक्स या प्रचार सामग्री लगाने पर प्रतिबंध रहेगा।

Sunil Chauhan

मै पिछले दस साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। जल्दी से जल्दी देश की की ताजा खबरे को आम जनता तक पहुंचाने के साथ समस्याओं को उजाकर करना है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now