मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

Haryana: दिल्ली हाइकोर्ट के वकील को फाईनेंंस एजेंटों ने रेवाड़ी में दी धमकी, जानिए फिर क्या हुआ ?

On: February 10, 2025 1:07 PM
Follow Us:

Haryana : दिल्ली-जयपुर हाइवे पर दिल्ली हाइकोर्ट के एक वकील को फाईनेंस कंपनी के एजेंटो ने पिस्तोल कनपटी पर लगाकर धमकी दी। पैंडिंग किस्त भरने के बाद आरोपितों ने उसे छोड दिया है।

सेक्टर छह पुलिस को दी शिकायत में गांव खरखड़ा निवासी राकी ने बताया कि वह अपनी कार से भिवाड़ी आया था। बेस्टेक के पास एक कार में सवार कुछ लोगों ने रोक लिया। आरोपितो ने कहा कि वे फाइनेंस कंपनी का रिकवरी एजेंट है। राकी ने कहा कि उसकी दो किश्त पेंडिंग है जिनकी पेमेंट में अभी कर देता हूं।

यह भी पढ़ें  खुशखबरी: फोरलेन होगा रेवाडी से बावल हाइवे तक रोड, 80 करोड होगें खर्च

पिस्तोल के बल पर कार में बैठाया: आरोपितों ने उसकी कनपटी पर पिस्टल लगा दी तथा जबरदस्ती अपनी कार में बैठा लिया। वे उसे हाइवे पर ही घुमाते रहे।

राको का आरोप है कि उसने 15 हजार रुपये एक फाइनेंस कंपनी के खाते में डलवाने के साथ ही दस हजार रुपये एक बार कोड पर भी ट्रांसफर करा लिए। साथ ही जान से मारने की धमकी भी दी।Haryana

आमर्ज एक्ट का मामला दर्ज: सेक्टर छह पुलिस ने राकी की शिकायत पर आरोपितो के खिलाफ आमर्ज एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। किस्त भरने पर उसे छोड दिया गया है।
संजय सिंह, थाना प्रभारी सेक्टर छह धारूहेड़ा

Sunil Chauhan

मै पिछले दस साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। जल्दी से जल्दी देश की की ताजा खबरे को आम जनता तक पहुंचाने के साथ समस्याओं को उजाकर करना है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now