मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

Haryana Assembly Elections 2024: इस बार किसके खाते में जाएगी होट सीट रेवाड़ी की सीट, टिकट को लेकर कौन से संभावित प्रत्याशी

On: August 29, 2024 10:35 AM
Follow Us:

Haryana Assembly Elections 2024: हरियाणा में विधानसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है। हरियाणा विधानसभा की कुल 90 सीटें पर होट सीट रेवाड़ी में भाजपा ने अभी तक पत्ते नहीं खोले है। इतना ही नहीं टिकट वितरण को लेकर भाजपा हाई कमान को लेकर चुनौती बनी हुई है।

 

इससे पहले हम यहां की रेवाड़ी विधानसभा सीट के बारे में जानेंगे। दरअसल, रेवाड़ी विधानसभा सीट काफी अहम सीट मानी जाती है। इस सीट पर पिछली बार 2019 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने जीत दर्ज की थी। वहीं अब 2024 के चुनाव को लेकर सभी दलों में इस सीट को जीतने की होड़ लगी हुई है। हालांकि इस बार पलड़ा किसकी ओर भारी होगा ये तो मतदाता ही तय करेंगे।

यह भी पढ़ें  Rewari: रामनवमी पर सेक्टर 4 शिव मंदिर धारूहेड़ा में हवन आयोजित. Video

BJP 3

पिछले चुनावों पर एक नजर
विधानसभा चुनाव 2019 अगर रेवाड़ी की बात करे तो पिछली बार विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने चिरंजीव राव को मैदान में उतारा था, जबकि भाजपा की ओर से सुनील मुसेपुर चुनाव में थे।भाजप में हुई फूट के चलते कांग्रेस का जीत का सेहरा मिल गया था।

बता दे कि 2019 में कांग्रेस प्रत्याशी चिरंजीव राव 43870 मत पाते हुए महज 1317 मतो से जीत दर्ज करवाई गई थी। जबकि भाजपा के प्रत्याशी सुनील मुसेपुर को 42553 मत मिले थे। इतना ही भाजपा से खफा पूर्व विधायक रणधीर सिंह को 36778 मत लेकर तीसरे नंबर पर रहे थे।

यह भी पढ़ें  आधुनिक तकनीक के साथ हरियाणा और इज़राइल मिलकर करेंगे काम - मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

इस बार भी होगा खेला
एक परिवार एक वोट के चलते भाजपा रेवाड़ी में नए प्रत्याशी को टिकट देना चाहती है। भाजपा में रेवाड़ी से 12 दावेदारो के नाम गए है। ऐसे में इस बार फिर से भाजपा में फूट हो सकती है तथा इसका फायदा कांग्रेस को मिल सकता है।

Sunil Chauhan

मै पिछले दस साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। जल्दी से जल्दी देश की की ताजा खबरे को आम जनता तक पहुंचाने के साथ समस्याओं को उजाकर करना है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now