मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

Haryana News: एक लाख का ईनामी बदमाश रिमांड पर, हाइवे पर लूटे थे चार करोड के मोबाइल

On: January 14, 2023 6:45 PM
Follow Us:

हरियाणा: दिल्ली-जयपुर हाईवे नंबर-48 पर चालक को बंधक बना चार करोड़ 21 लाख रुपये के मोबाइल लूट गिरोह के एक आरोपी को एसटीएफ ने दबोच लिया। आरोपी को धारूहेडा सीआईए ने तीन दिन रिमांड पर लिया है।पकडे हुए आरोपी पर हरियाणा पुलिस की ओर से एक लाख का ईनाम रखा हुआ है।

ये किया काबू: आरोपी मध्य प्रदेश के जिला देवास के गांव टोंक कलां का रहने वाला लोकेंद्र है। पुलिस ने आरोपित पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया था। एसटीएफ एसपी सुमित के कुमार के नेतृत्व में इंस्पेक्टर नरेंद्रपाल की टीम ने फरार चल रहे लोकेंद्र को गिरफ्तार कर लिया है।IMD Alert: पहाडों में बर्फबारी, मैदानो में ठंड भारी

यह भी पढ़ें  Indian Railways: रेवाड़ी-नारनौल-फुलेरा सेक्शन अत्याधुनिक आटोमेटिक सिग्नलिंग प्रणाली से होगा लैस, बढ़ेगी ट्रेनों की रफ्तार

27 मई 2022 को हुई थी लूट: पुलिस के अनुसार 27 मई को औद्योगिक क्षेत्र बावल स्थित डीबीजी टेक्नोलाजी इंडिया प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के कंटेनर चालक का अपहरण कर बदमाश चार करोड़ 21 लाख रुपये के मोबाइल लूट ले गए थे।बदमाश चालक को रोहतक के पास फेंक कर फरार हाे गए थे। पुलिस ने खाली ट्रक रोहतक के पास से बरामद कर लिया था। कसौला थाना पुलिस ने लूट का मामला दर्ज किया था।

 
IMD Alert: पहाडों में बर्फबारी, मैदानो में ठंड भारी
बदमाशो पर एक लाख ईनाम: आरोपी हरियाणा, राजस्थान, दिल्ली, यूपी व मध्य प्रदेश मे लूटपाट करने मे सक्रिय है। आरोपियो पर एक दर्जन से अधिक मामले दर्ज है। इसी के चलते पुलिस की ओर से आरापियो पर एक एक लाख का इनाम रखा हुआ है।

यह भी पढ़ें  Haryana: विश्व में शांति कायम करने में सक्षम है सनातन संस्कृति: MLA लक्ष्मण यादव

आसान नही गिरोह को पकडना
पुलिस द्वारा आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए एसआईटी भी गठित की गई थी। जांच के बाद आठ आरोपितों के नाम सामने आए थे, जिन पर एक-एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया था। एसआईटी ने दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया था।

P Chauhan

हमारा मकसद देश की ताजा खबरों को जनता तक पहुंचाना है। मै पिछले 5 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे अपडेट की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now