मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

Crime : पुलिस ने दी दबीश: पांच उद्घोषित अपराधी दबोचे

On: January 12, 2022 11:51 AM
Follow Us:

रेवाडी: रेवाड़ी पुलिस ने उद्घोषित अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कुल पांच उद्घोषित अपराधियों को गिरफ्तार किया है।
इसी कड़ी में थाना बावल पुलिस ने तीन उद्घोषित अपराधियों को गिरफ्तार किया है। जिनकी पहचान राजस्थान के अलवर जिले के गाँव नांगल सीहा निवासी सूरत सिंह, कसोला निवासी अशोक व इब्राहिमपुर निवासी बिलेंद्र उर्फ बिल्लू के रूप में हुई है। जांचकर्ता ने बतलाया कि उक्त उद्घोषित अपराधी अलग-अलग मामलों में सुनवाई के दौरान माननीय अदालत मे गैर हाजिर हुए थे। जिन पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

Rewari News: बकाया ब्याज माफी के लिए महिलाओं के लिए वन टाइम सेटलमेंट योजना शुरू

इसी कड़ी में थाना मॉडल टाउन पुलिस ने एक उद्घोषित अपराधी गुरुग्राम निवासी अमन कुमार व थाना कोसली पुलिस ने उद्घोषित अपराधी झज्जर जिले के खुडान निवासी संदीप उर्फ सोनू को गिरफ्तार किया है। ये दोनों उद्घोषित अपराधी एनआईएक्ट के मामलों में सुनवाई के दौरान माननीय अदालत मे गैर हाजिर हुए थे। जिसके बाद इन्हें अदालत द्वारा उद्घोषित अपराधी करार दिया गया था।

यह भी पढ़ें  Crime: बुकिंग करने वाला युवक ही चालक को चकमा देकर कार ले उडा.. जानिए कैसे

 

P Chauhan

हमारा मकसद देश की ताजा खबरों को जनता तक पहुंचाना है। मै पिछले 5 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे अपडेट की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now