मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

Crime: आंखों में मिर्च पाउडर डालकर 3 लाख रुपए और स्कूटी लूटने वाले एक साल बाद काबू

On: January 18, 2022 5:03 AM
Follow Us:

रेवाडी: पिछले साल जनवरी माह में पत्थरघटी निवासी व्यापारी की आंखों में मिर्च पाउडर डालकर 3 लाख रुपए और स्कूटी लूटकर ले जाने की वारदात में शामिल 2 और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामले में तीन आरोपियों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। गिरफ्तार किए गए आरोपी शहर के मोहल्ला स्वामीवाड़ा निवासी ललित उर्फ सोनू एवं डाबड़ी निवासी मेहरचंद उर्फ मेहरू है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि शहर के पत्थरघटी बाजार निवासी सौरभ गुप्ता की गंज बाजार में होलसेल की 2 दुकान है।

दोनों का काम सौरभ ही देखते हैं और 6 जनवरी 2021 को वह दोपहर 1 बजे दोनों दुकानों के आए हुए कैश के 3 लाख रुपए सरकुलर रोड स्थित बैंक की शाखा में जमा कराने के लिए जा रहे थे। व्यापारी ने नकदी से भरा बैग अपने स्कूटी की डिक्की में रखा हुआ था। जब वह दोपहर करीब डेढ़ बजे सिविल अस्पताल के समीप पहुंचे तो वहां पर एक युवक खड़ा हुआ था। इसी दौरान सिविल अस्पताल के गेट की तरफ से काले रंग की पल्सर बाइक पर एक युवक आया और उसने आते ही सौरभ की स्कूटी को सीधे टक्कर मार दी।

यह भी पढ़ें  Rewari News: भाभी का बचाने में देवर की गई जान, मेहंदी सूखने से पहले ही पत्नी का उजड गया सिंदूर

व्यापारी स्कूटी सहित गिर गया और इसके पश्चात वहां खड़े युवक स्कूटी की चाबी निकाल ली और स्कूटी छीनने का प्रयास किया लेकिन जब व्यापारी ने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने हवाई फायरिंग कर दी। फिर बदमाशों ने उनकी आंखों में मिर्च डाल दी और 3 लाख रुपए सहित स्कूटी को लेकर फरार हो गए। लूट की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आसपास लगे हुए सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करके घटना के कुछ समय बाद तीन आरोपी विकास उर्फ कूकी, विकास उर्फ लंबू और नरबीर उर्फ कालू को गिरफ्तार कर लिया था।

यह भी पढ़ें  Haryana: Murder case में गैंगस्टर विक्रम गुर्जर उर्फ पपला बरी, नारनोल पुलिस की हुई किरकरी

वारदात में शामिल रहे आरोपी ललित उर्फ सोनू व मेहरचंद उर्फ मेहरू पुलिस की गिरफ्त में नहीं आए थे। अब पुलिस ने दोनों को भी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि पहले गिरफ्तार किए आरोपियों से दो बाइक, छीनी स्कूटी, पिस्टल, मोबाइल फोन और 35 हजार रुपए बरामद कर किए जा चुके हैं।

P Chauhan

हमारा मकसद देश की ताजा खबरों को जनता तक पहुंचाना है। मै पिछले 5 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे अपडेट की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now