मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

Bank Holidays: जनवरी महीने में 14 दिन बैंक रहेंगे बंद, देखिए लिस्ट

On: December 22, 2022 9:11 PM
Follow Us:

दिल्ली: अक्सर बैंको में हर महिने पांच या छह दिन Holiday होती है। लेकिन इस बार नए साल की शुरुआत से पहले यह अवश्य जान लें कि अगले महीने में बैंक में छुट्टियों की भरमार रहने वाली है। जानकारी के अभाव मे कई आपके काम न अटक जाए। इसलिए Holiday की जानकारी होना बहुत जरूरी है।

Rewari Crime: महिला कर्मचारी को Duty पूरी होने के बाद भी क्यों रोका… पहुंची पुलिस
Bank आम लोगों की जिंदगी का एक महत्वपूर्ण हिस्सा बन गया है। कैश ट्रांजैक्शन से लेकर चेक जमा करवाने, ड्राफ्ट करवाने आदि कई कामों के लिए लोगों को बैंक के चक्कर लगाने पड़ते हैं। यदि बैंक में लंबे समय तक Holiday रहा तो ग्राहकों को कई प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

जारी की Holiday लिस्ट
बता दें कि लोगों की सुविधा के लिए रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की तरफ से होली डे की लिस्ट जारी कर दी गई है। RBI के नए साल के कैलेंडर के अनुसार जनवरी 2023 में कुल 14 दिन बैंक बंद रहेंगे। ऐसे में अगर आप को जनवरी 2023 में बैंक से संबंधित कोई जरूरी काम है, तो पहले इन छुट्टियों को अवश्य देख लें और उसी के अनुसार अपना काम करें।

जनवरीबैंक बंद
1 जनवरी, 2023रविवार (पूरे देश में बैंक रहेंगे बंद)
5 जनवरी,2023गुरु गोविंद सिंह जयंती
8 जनवरी, 2023रविवार
11 जनवरी, 2023बुधवार (मिशनरी डे पर मिजोरम में बैंक रहेंगे बंद)
12 जनवरी, 2023गुरुवार (स्वामी विवेकानंद जयंती पर पश्चिम बंगाल में बैंक बंद रहेंगे)
14 जनवरी, 2023मकर संक्रांति (दूसरा शनिवार)
15 जनवरी, 2023पोंगल/माघ बिहू/रविवार (सभी राज्यों की छुट्टी)
22 जनवरी, 2023रविवार
23 जनवरी, 2023सोमवार- (नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती पर असम में बैंक बंद रहेंगे)
25 जनवरी, 2023बुधवार – (हिमाचल प्रदेश का राज्य दिवस के कारण अवकाश रहेगा)
26 जनवरी, 2023गुरुवार- (गणतंत्र दिवस के मौके पर पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे)
28 जनवरी, 2023चौथा शनिवार
29 जनवरी, 2023रविवार
31 जनवरी, 2023मंगलवार- (मी-दम-मी-फी के कारण असम में बैंक बंद रहेंगे)

इससे बाद में आपको किसी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। राज्यों के अनुसार छुट्टियों की लिस्ट चेक कर सकते हैं। इसके बाद आप अपने काम की प्लानिंग उसी हिसाब से कर सकते हैं। राज्यों में छुट्टियां लोकल फेस्टिवल के अनुसार तय की जाती है.

Rewari Crime: महिला कर्मचारी को Duty पूरी होने के बाद भी क्यों रोका… पहुंची पुलिस

बैंक हॉलिडे वाले दिन यदि आपको किसी के खाते में पैसे ट्रांसफर करने हैं या किसी से पैसे मंगवाने हैं तो आप इस काम के लिए नेट बैंकिंग का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। वहीं, दूसरी तरफ कैश निकलवाने के लिए आप एटीएम का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

P Chauhan

हमारा मकसद देश की ताजा खबरों को जनता तक पहुंचाना है। मै पिछले 5 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे अपडेट की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now