Best24News: रेवाडी से डहीना जा रही बस से एक महिला का बैग चोरी हो गया। बैग में लाखो रूपए के जेवरात थे। जब महिला डहीना उतरने तो बैग गायब होने से उसके होश उड गए।Haryana : रेवाडी की इस बेटी का मिलेगा सुषमा स्वराज पुरस्कार
बता दे कि गांव धवाना निवासी रवीना अपनी दो वर्षीय बेटी के साथ रेवाड़ी से डहीना आ रही थी।वह रेवाड़ी बस स्टैंड (Rewari Bus Stand) से डहीना आने के लिए बस में सवार हुई थी। भीड़ ज्यादा होने के कारण रवीना ने गहनों से भरा बैग बस मे आगे वाले गेट से रख दिया और खुद अपनी बेटी के साथ पिछले गेट से बस में बैठ गई।
छत पर पहुंची गाय, घंटो मशक्कत से उतारा
बैग गायब होने से उडा होश
जब रवीना डहीना बस स्टैंड पर उतरी तो उसने देखा की उसका बैग गायब था। बैग गायब होने से महिला के होश उड गया। महिला का कहना है किसी ने बैग चोरी कर लिया। बैग में 1 सोने का हार, 1 मंगलसूत्र, 1 जोड़ी झुमकी, दो कंगन, 2 सोने की अंगूठी व चांदी की 2 जोड़ी पायल और अन्य सामान था।
मामला दर्ज कर जांच शुरू:
बैग चोरी होने की सूचना के बाद रवीना के परिवार वाले भी डहीना पहुंचे और पुलिस को इसके बारे मे सूचना दी। डहीना चौकी पुलिस ने धवाना के रहने वाले रमेश चंद्र की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है।
















