मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

Rewari News: नेत्र जांच शिविर में 110 ने करवाई जांच

On: February 19, 2023 6:58 PM
Follow Us:

रेवाडी: भारतीय रोहिल्ला राजपूत क्षत्रिय संघ की ओर से रामपुरा मोड़ कुतुबपुर स्थित कम्युनिटी हॉल में आईक्यू सुपर स्पेशलिटी अस्पताल के सहयोग से नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने 110 लोगों के आंखों की जांच की। शिविर में रोगियों को यथासंभव दवाइयां भी वितरित की गई।Haryana News: ओल्ड पेंशन स्कीम को लेकर कर्मचारियो ओर पुलिस के बीच जमकर बवाल

शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि भारतीय रोहिल्ला राजपूत क्षत्रिय संघ के राष्ट्रीय महासचिव रमेश रोहिल्ला ने किया। उन्होंने शिविर के आयोजन को लेकर जिला टीम का धन्यवाद करते हुए कहा कि संघ का मुख्य उद्देश्य समाजोत्थान के साथ-साथ समाजसेवा भी है। उन्होंने बताया कि समाज के जरूरमंत मेधावी विद्यार्थियों तथा गरीब कन्याओं के विवाह में सहयोग के लिए संघ सदैव तत्पर है।

यह भी पढ़ें  Haryana crime: भाभी ने रेवाड़ी में देवर को घोंपा चाकू

संघ के राष्ट्रीय सहसचिव मुकेश रोहिल्ला की देखरेख में आयोजित शिविर में आसपास के क्षेत्र से पहुंचे 110 लोगों के नेत्रों की जांच की गई। उन्होंने बताया कि संघ की ओर से आगे भी समाजसेवा के कार्य जारी रहेंगे।
Haryana Crime: अनजान को हाईवे पर Lift देना पडा महंगा, चालक को ही चढा दिया बलि
भारतीय रोहिल्ला राजपूत क्षत्रिय संघ के जिला अध्यक्ष विजय सिंह रोहिल्ला ने मुख्य अतिथि तथा विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम का सहयोग के लिए आभार जताया। चिकित्सकों की विशेषज्ञ टीम को स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया गया।

यह भी पढ़ें  Dharuhera: नशेडी ने उतारा था अधेड को मोत के घाट, जानिए कातिल कौन ?

इस अवसर पर राष्ट्रीय सलाहकार रामनिवास रोहिल्ला, जिला संरक्षक नरेंद्र रोहिल्ला, जिला संगठन मंत्री अनिल रोहिल्ला, ब्लॉक अध्यक्ष मनोज रोहिल्ला, जगदीश रोहिल्ला, अजीत रोहिल्ला, राहुल रोहिल्ला समेत काफी संख्या में भारतीय रोहिल्ला राजपूत क्षत्रिय संघ के कार्यकर्ता मौजूद थे।

Harsh

मै पिछले पांच साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। इस साइट के माध्यम से अपराध, मनोरंजन, राजनीति व देश विदेश की खबरे मेरे द्वारा प्रकाशित की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now