रेवाडी: जिले के गांव आलियावास स्थित मकान से 1 लाख 60 हजार चोरी हो गए। मकान मालिक ने एक मजदूर पर चोरी का शक जाहिर किया है। पुलिस को दी शिकायत में गांव आलियावास निवासी विजय सिंह अपने खेत में बने कुएं पर नया मकान बना रहे है। पिछले कुछ दिनों से ठेकेदार आरिफ और उसकी लेबर खेत में फसल कटाई के लिए आई हुई है। ये सभी निर्माणाधीन मकान में ही रहते है।HARYANA NEWS: मैने 10 साल की सजा काटी, मेरा कसूर था 3206 पढ़े लिखे युवाओं को रोजगार दिया: ओपी चौटाला
विजय कुमार न फसल बेचकर उसके 2 लाख रुपए कैश घर लाकर रखे थे। इसमें से 40 हजार रुपए ठेकेदार आरिफ के भाई सादिक को दिए थे। जबकि 1.60 लाख रुपए संदूक में रखे हुए थे। विजय सिंह ने बताया कि जब पैसे की जरूरत पड़ी तो उसकी पत्नी ने संदूक खोला तो नकदी गायब मिली।
iphone 14 Plus पर मिल रहा धमाकेदार डिस्काउंट
विजय सिंह ने बताया कि एक दिन पहले ही राजू उसके खेत में आया था और उसके जीजा का देहांत हो गया है, जिसकी वजह से वह घर जा रहा है। विजय सिंह ने आरोप लगाया कि उन्हें पूरा शक है कि पैसे राजू ने ही चोरी किए है। खोल थाना पुलिस ने चोरी का केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
















