रेवाडी: सुनील चौहान। हाईवा डम्फर चोरी करने के मामले मे एक और आरोपी को अदालत से प्रोडैक्शन वारंट पर गिरफ्तार करके दो दिन के पुलिस रिमाण्ड पर लिया गया है। गिरफतार किए गए आरोपी की पहचान नूंह जिला के खरखडी निवासी इरसाद के रुप मे हुई है। गुरावडा निवासी नरेन्द्र कुमार ने बताया था कि प्रभात सेवा केन्द्र पर 25 जून को ड्राईवर भुपसिह व मेरा भाई दिनेश पम्प पर गाडी खडी करके घर चले गए व 26 तारीख की रात को हाईवा गाडी चोरी हो गई। हमने अपने स्तर पर काफी खोजबीन भी की परंतु गाडी नही मिली। पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरु कर दी थी। पुलिस एक आरोपी को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है तथा चोरी किया गया हाईवा भी कब्जा पुलिस में ले लिया गया था। मामले में संलिप्त दूसरे आरोपी इरसाद नूह अदालत से प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार करके दो दिन के पुलिस रिमाण्ड पर लिया है।
P Chauhan
हमारा मकसद देश की ताजा खबरों को जनता तक पहुंचाना है। मै पिछले 5 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे अपडेट की जाती है।















