महम और किलोई में निकाली तिरंगा यात्रा में उमडा जन सैलाब

रोहतक: सुनील चौहान। देश के सैनिकों और शहीदों के सम्मान में रविवार को महम और किलोइ विधानसभा में निकाली गई तिरंगा यात्रा में भीड़ उमड़ी। इस मौके पर हरको बैंक चेयरमैन अरविन्द यादव, रोहतक के सांसद अरविंद शर्मा, महम विधानसभा संयोजक शमशेर खरखड़ा, किलोई विधानसभा संयोजक सतीश नांदल , प्रदेश उपाध्यक्ष व पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर जी, रोहतक जिला अध्यक्ष अजय बंसल भी शामिल रहे।

02 8
ऐ मेरे वतन के लोगों जरा आंख में भर लो पानी, जो शहीद हुए हैं उनकी जरा याद करो कुर्बानी।

देश के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले रणबांकुरे को शत-शत नमन करने के लिए भाजपा ने इन पंक्तियों को आत्मसात करते हुए तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है। तिरंगा यात्रा में वक्ताओ ने कहा कि शहीदों के सम्मान में यह तिरंगा यात्रा ऐसे लोगों की नकारात्मक विचारधारा के खिलाफ बिगुल है, जो देश के प्रति सम्मान नहीं रखते। जो हमारे शहीदों के प्रति सम्मान का भाव नहीं रखते। यह देश हमारा है और इस देश के लिए अपने सपने, अपने घर-परिवार को दांव पर लगाने वाले हर उस ज्ञान और अज्ञात भारतीय नागरिक की शहादत को हमें भूलना नहीं है। कुछ लोगों को ऐतराज है कि भाजपा तिरंगा यात्रा क्यों निकालती है। उन्होंने कि शहीदों के सम्मान में यह तिरंगा यात्रा आगाज है, ताकि हमारे युवा शहीदों के प्रति अपनी सोच को बदलें और उनके प्रति मन में सम्मान की भावना लाएं।

 

About PK Chauhan

मीडिया लाइन में पिछले 5 साल से लगातार काम कर रहा हूँ। वर्तमान में best24news.com डिजिटल बेवसाइट पॉलिटिक्स, मौसम, अपराध की न्यूज अपडेट करता हूं।

View all posts by PK Chauhan